×

अगर बढ़ रही है दिल की धड़कने तो हो सकती ये समस्या

 

जयपुर। दिल की धड़कन का बढ़ना खतरनाक माना जाता है। क्योंकि दिल की धडकन का बढना कई समस्याओं का संकेत हो सकता है। जैसे- हार्ट अटैक, हार्ट फेल्योर, कार्डियक अरेस्ट, स्ट्रोक, किडनी फेल्योर, आदि का कारण बन सकता है।

यदि किसी मेहनत करने वालों की दिल की धड़कन बढ़ती है तो यह आम बात होती है। लेकिन यही समस्या किसी आम व्यक्ति में आती है तो इस गंभीर माना जाता है। हार्ट रेट के बारे में विशेषज्ञ बताते है कि मनुष्य में सामान्य स्थिति में दिल की धड़कन एक मिनट में 60 से 100 बार धड़कती है ​ज​बकि डॉक्टर किसी मनुष्य की हार्ट रेट 120 से ऊपर दर्ज करते है तो यह खतरे की निशानी होती है।

ऐसी समस्या होने पर सबसे पहले आपकों इस बात का पता लगाना चाहिए कि कही आपके शरीर में पानी की समस्या तो नही है। अगर ऐसा होता है तो दिल की धड़कने बढ़ सकती है। यदि आपके साथ कभी ऐसा हो जाये तो सबसे पहले आपकों 2 मिनट शांत में बैठना चाहिए।

इसके बाद 1 गिलास पी ले इससे आपको काफी आराम मिलेगा। इसके अलावा आपकी नींद भी दिल की धड़कने तेज होने का कारण हो सकता है। इसलिए दिल धड़कने बढ़ने पर आपकों नींद का पूरा ध्यान रखना चाहिए। ऐसी स्थिति में आपकों 7—9 घंटे की नींद की आवश्यकता होती है।

यदि आपको काम के दौरान ही धड़कन बढ़ने के साथ-साथ सीने में दर्द, जबड़े में दर्द, सांस लेने में परेशानी हो, तो तुरंत काम बंद कर दें और लेट जाएं। इसके अलावा रंगीन फलों और सब्जियों का सेवन रोजाना करते रहें। ये आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे।

विशेषज्ञों ने दिल की धड़कन के बढ़ने से होने वाली समस्या के बारे में बताया है। दिल की धडकन का बढना कई समस्याओं का संकेत हो सकता है। जैसे- हार्ट अटैक, हार्ट फेल्योर, कार्डियक अरेस्ट, स्ट्रोक, किडनी फेल्योर, आदि का कारण बन सकता है।दिल की धड़कन एक मिनट में 60 से 100 बार धड़कती है ​ज​बकि डॉक्टर किसी मनुष्य की हार्ट रेट 120 से ऊपर दर्ज करते है तो यह खतरे की निशानी होती है। अगर बढ़ रही है दिल की धड़कने तो हो सकती ये समस्या