×

Eye care tips:वर्क फ्रॉम होम से बढ़ती आंखों की परेशानियां, आप इस प्रकार करें आंखों की देखभाल

 

जयपुर।आज के समय में बदलती लाइफस्टाइल और वर्क फ्रॉम होम के चलते आंखों की परेशानियां बढ़ती जा रहा है।आज के समय में वर्क फ्रॉम होम के चलते लगात्तार कई घंटों तक कम्प्यूटर और लैपटॉप पर आंखे गढ़ा कर काम करने से आंखों में जलन, आंखों से पानी बहना, आंखों का लाल होना और आंखों में सूजन जैसी समस्या अधिक होती है।

इसके अलावा देर रात तक मोबाइल और लैपटॉप पर लगे रहने के कारण हमारी नींद पूरी नहीं हो पाती है जिसका असर भी हमारी आंखों पर दिखाई देता है।इससे हमारी आंखों की रोशनी कमजोर होने और आंखों में संक्रमण का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।इसलिए आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों का इस्तेमाल अवश्य करें।

आप अपनी आंखों की थकान मिटाने के लिए चम्मच को फ्रीज में कुछ देर के लिए रख दे और इस ठंडी चम्मच से अपनी आंखों की मसाज करें।वर्क फ्रॉम होम करने के दौरान आप अपनी आंखों को आराम देने के लिए बीच—बीच में ब्रेक अवश्य लें और साथ ठंडे पानी से अपनी आंखों पर छींटे मारे।इससे आंखों की जलन और सूजन की समस्या से आराम मिलेंगा।

आप अपनी आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए डाइट में विटामिन—ए और सी युक्त आहार को अपनी डाइट में शामिल करें।आप अपनी डाइट में गाजर, पालक, सेब, अंगूर और ड्राई फ्रूट्स जैस आहार का सेवन करें।इससे हमारी आंखों को पोषण मिलता है और आंखों की परेशानियां दूर होती है।

आप खीरे को काटकर कुछ देर अपनी आंखों पर रखें।इससे हमारी आंखों को ठंडक मिलती है और आंखों की जलन व सूजन की परेशानी दूर होती है।