×

हरे सलाद को अपने दिनचर्या में जोड़, होगा दिमाग जवान

 

जयपुर। अक्सर हमारे आसपास या डॉक्टरों द्वारा कहा जाता है कि हरे पत्तेदार सलाद का सेवन करना चाहिए। पर आपने कभी गौर किया है कि ये ऐसा क्यों कहते हैं। अगर नहीं किया तो आज की ये न्यूज आपके लिए खास होगी।

वैज्ञानिकों ने एक रिसर्च के बाद इस बात को सच साबित किया है कि लोगों के हरे पत्तेदार सलाद खाने से रोगों होने की संख्या कम हो जाती है। उन्होंने कहा कि केवल सलाद को रोजना के खानपान में शामिल करने मात्र से ही लोगों की उम्र के 11 साल बढ़ जाते है।

इससे दिमाग 11 साल तक जवान रहता है। ये शोध अमेरिका के रस विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने किया है। उन्होने कहा कि जो लोग रोजना हरी सब्जी का सेवन करते है उनमें अन्य लोगों की तुलना में सोचने समझने की क्षमता अधिक पायी जाती है।

जब दोनों लोगों के मध्य तुलना की गई तो पाया कि इन दोनों के मध्य लगभग 11 वर्षों का अंतर पाया गया। आइये जानते है हरे सलाद खाने के क्या फायदे होते हैं। माना जाता है कि ये वजन नियंत्रण और मोटापा नियंत्रण करने में सहायक होती है। क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है।

इसके सेवन मात्र से ही आप कैंसर की संभावना को काफी हद तक कम कर सकते हैं। हरी सब्जी के उपयोग से हृदय जैसी ​बीमारियों का खतरा 11 प्रतिशत तक कम हो जाता है। हरे सागों में पाया जाने वाला फाइबर आपको काफी प्राकृतिक संतुष्टि प्रदान करता है। इससे बूढ़ापे में आंखों में कमजोरी भी नहीं आती है।

वैज्ञानिकों ने मनुष्य की दिनचर्या में हरे सलाद को जोड़ने की सलाह दी है। वैज्ञानिक बताते है कि इससे मनुष्य का दिमाग 11 साल तक जवान हो जाता है। इसके अन्य फायदों में वजन नियंत्रित रहता है और मोटापा नहीं आता है। कैंसर की संभावना को काफी हद तक कम किया जा सकता है। हरे सलाद को अपने दिनचर्या में जोड़, होगा दिमाग जवान