×

Diabetes diet:डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के लिए, आप करें डाइट में पालक का सेवन

 

जयपुर।आज के समय में डायबिटीज एक ऐसी लाइलाज बीमारी है, जो हमारे शरीर को कई प्रकार के रोगों का शिकार बनाने में मदद करती है।डायबिटीज को केवल खानपान के द्वारा ही नियंत्रित रखा जा सकता है।इसलिए डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में पालक का सेवन अवश्य करना चाहिए।पालक में पर्याप्त मात्रा में विटामिन, आयरन और कई प्रकार के खनिज तत्व पाएं जाते है, जो हमारे शरीर को पोषण देकर बीमारियों से दूर रखने में मदद करते है।

पालक का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद लाभकारी होता है। पालक में पाएं जाने वाले पोषक तत्व हमारे शरीर के ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते है जिससे हमारा शरीर डायबिटीज के खतरे से दूर रहता है।इसलिए डायबिटीज के रोगी अपनी डाइट में पालक के जूस का सेवन कर बढ़ती डायबिटीज को नियंत्रित बनाए रख सकते है।

पालक में एंटी स्ट्रेस गुण पाएं जाते है जो हमारे शरीर के बढ़ते तनाव को कम करने में मदद करते है।हमारे शरीर के बढ़ते तनाव के कारण ही हमारा ब्लड शुगर लेवल अनिंयत्रित होता है जिससे डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।

ऐसे में डाइट में पालक को शामिल करने से हमारे शरीर को फोलेट, विटामिन ए और ल्यूटिन जैसे आवश्यक पोषक तत्व प्राप्त होते है, जो हमारे शरीर के तनाव को दूर करने में मदद करते है और इससे हमारे शरीर का तनाव दूर होता है।

हमारे शरीर का तनाव कम होने से हाई ब्लड प्रेशर,हृदय रोग और डिप्रेशन जैसी घातक बीमारियों का खतरा भी कम होता है।पालक का सेवन करने से हमारे शरीर का कोलेस्ट्रॉल लेवल भी नियंत्रित बना रहता है जिससे हमारा शरीर हृदय संबंधी रोगों के खतरों बचा रहता है।