×

Dengue prevention:डेंगू बुखार के उपचार के लिए, डेंगू रोगी को करवाएं इन चीजों का सेवन

 

जयपुर।बारिश के मौसम में पनपने वाले मच्छरों के कारण डेंगू, मलेरिया और जीका वायरस जैसी घातक संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।वहीं इस मौसम में डेंगू बुखार मादा एडीज मच्छर के काटने से होने वाला घातक बुखार है जिसका समय पर उपचार ना किया जाएं तो इससे व्यक्ति की मौत भी हो सकती है।

हमारे शरीर में डेंगू बुखार होने पर तेज बुखार आने के साथ मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, सिर में दर्द, उल्टी और मितली की परेशानी होने जैसे लक्षण दिखाई देते है।ऐसे में मरीज को तुरंत डॉक्टर को दिखाना आवश्यक है।आप डेंगू बुखार के रोगी का घर पर उपचार के तौर पर कुछ खास चीजों का सेवन करवा कर इस बुखार में आराम पा सकते है।

आप डेंगू रोगी को नारियल पानी का सेवन करवाएं।क्योंकि डेगू बुखार में उल्टी और मितली की परेशानी से शरीर डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाता है। ऐसे में डेंगू रोेगी के लिए नारियल पानी का सेवन करने से आराम मिलता है।डेंगू बुखार में आराम पाने के लिए प्लेटलेट्स की संख्या को बढ़ाना आवश्यक है।

ऐसे में आप विटामिन—सी युक्त संतरे का सेवन डेंगू रोगी को अवश्य करवाएं।आप डेंगू रोगी को किवी और नींबू रस का भी सेवन करवा सकते है।इससे डेगू बुुखार में गिरती प्लेटलेट्स तेजी से बढ़ने लगती है और डेंगू बुखार में आराम मिलता है।

आप डेंगू बुखार में उपचार के तौर पर पपीते के बीजों के रस का सेवन भी डेंगू रोगी को करवा सकते है।डेंगू बुखार में पपीते का सेवन एक प्रकार से दवा की तरह ही काम करता है।पपीता डेंगू रोगियों में तेजी से ब्लड प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद करता है।