×

दिमाग तेज करना है, तो करें ये काम, होगा फायदा

 

जयपुर। मनुष्य का सभी प्राणियों में सबसे अधिक बुद्धिमान प्राणी माना जाता है। क्योंकि मनुष्य के मस्तिष्क में सोचने व निर्णय लेने की क्षमता अन्य प्राणियो के मुकाबले काफी अधिक होती है।

पर मनुष्य में भी सभी समान दिमाग वाला नहीं होता है। कई लोगों का दिमाग तेज होता है, तो कई लोग ऐसे भी होते है जिनका दिमाग कमजोर होता है। आखिर क्या वजह हो सकती है कि मनुष्य में दिमाग समान होने पर सबकी सोचने समझने की क्षमता अलग—अलग होती है।

एक अध्ययन में सामने आया है कि दिमाग तो सभी मनुष्य में समान ही पाया जाता है लेकिन कोई व्यक्ति इसका इस्तेमाल बेहतर ढंग से करते है, तो कोई ऐसे भी होते है, जो आलस्य की वजह से नई तथा कठिन चीजें सीखने से कतराता है। बस इसी वजह से इंसान अलग—अगल श्रेणी में आ जाता है।

आइए अब हम जानते है कि आप दिमाग को तेज करने ​के लिए क्या कर सकते है। यह तो सभी जानते है कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ दिमाग निवास करता है। आप जितना स्वस्थ रहोगे उतना ही आपका दिमाग तेज गति से कार्य करता है। दिमाग को अच्छी तरह कार्य करने के लिए शरीर में रक्त प्रवाह का होना है। इसके लिए डॉक्टर व्यायाम की सलाह देते हैं। इसमें रिसर्च करने के बाद बताया गया है कि ज्यादा एक्सरसाइज की आवश्यता नहीं होती बस 1 घंटे की एक्सरसाइज से रक्त के प्रवाह को सही किया जा सकता है।

इससे दिमाग में सकारात्मक ऊर्जा का विकास होगा। दिमाग को ठीक से काम करने के लिए हमें ऊर्जा की जरूरत होती है जो हमें कैलोरी के रूप में मिलती है। इन प्रक्रियाओं को करते रहने से ही दिमाग में सकरात्मक ऊर्जा देखने को मिलेगी।

हाल ही में शोध किया गया। जिसके माध्यम से बताया गया है कि दिमाग को सही ढंग से करने के लिए क्या—क्या करना चाहिए। इसमें सबसे पहले बताया है कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग हो सकता है। इसके लिए व्यायाम को कारगार बताया है। नियमित रूप से 1 घंटे व्यायाम करने से ही यह हो सकता है। दूसरा आवश्यक कैलोरी को अपनाना चाहिए। दिमाग तेज करना है, तो करें ये काम, होगा फायदा