×

Blood pressure disease:लो ब्लड प्रेशर की समस्या से बचने के लिए, आप करें इन चीजों का सेवन

 

जयपुर।कोरोना संक्रमण के दौर में शरीर को स्वस्थ बनाए रखना बेहद आवश्यक है।क्योंकि शरीर में किसी प्रकार की समस्या के होने पर कोरोना संक्रमण का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।आज के समय में ब्लड प्रेशर की बीमारी लगात्तार बढ़ती जा रहा है।हमारे शरीर में हृदय से खून पंप होकर हमारे पूरे शरीर में पहुंचता है, जिससे पूरे शरीर को ऑक्सीजन और ऊर्जा मिलती है।

इससे हमारे शरीर को आवश्यक पोषण मिलता है। हमारे शरीर में खून धमनियों और हृदय पर प्रेशर डालते हुए आगे बढ़ता है।ऐसे में कई बार गलत खानपान के कारण शरीर का ब्लड प्रेशर लो हो जाता है, जिससे शरीर में थकान, चक्कर आना और शरीर में कमजोरी जैसी परेशानियां दिखाई देती है।

इससे हमारा शरीर कई प्रकार के रोगों का शिकार हो सकता है।इसलिए आप अपने लो ब्लड प्रेशर को ठीक बनाए रखने के लिए कुछ खास चीजों का सेवन करें।आप लो ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर रखने के लिए प्रतिदिन नींबू पानी का सेवन करें। ब्लड प्रेशर को ठीक बनाए रखने के लिए आप गुनगुने पानी में नींबू का रस मिला कर प्रतिदिन सुबह सेवन करें।

इससे हमारा शरीर की इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।आप लो ब्लड प्रेशर की समस्या से बचने के लिए प्रतिदिन कॉफी का सेवन करें।कॉफी का सेवन करने से हमारा ब्लड प्रेशर नियंत्रित होता है और साथ ही इससे हमारा शरीर कई प्रकार के रोगों से दूर रहता है।

आप शरीर के अचानक ब्लड प्रेशर के लो होने की समस्या से बचने के लिए डाइट में नमकीन और आयरन युक्त चीजों का सेवन करें।इससे हमारे शरीर का ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ने लगता है।