×

Benefits of Giloy:कोरोना दौर में करें गिलोय का सेवन, शरीर रहेंगा इन बीमारियों से दूर

 

जयपुर।कोरोना संक्रमण के दौर में कोरोना वायरस से बचने के लिए शरीर को स्वस्थ बनाए रखना बेहद आवश्यक है।क्योंकि शरीर में किसी प्रकार की बीमारी के होने से कोरोना संक्रमण का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।ऐसे में आप इस संक्रमण के दौर में शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए गिलोय के रस का सेवन करें। गिलोय के रस का सेवन करने से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है जिससे हमारा शरीर कोरोना संक्रमण से दूर रहता है।

इसके अलावा प्रतिदिन गिलोय रस का सेवन करने से हमारा शरीर कई प्रकार के रोगों से भी दूर रहता है।आज के समय में गलत खानपान और बदली लाइफस्टाइल के कारण गठिया और जोड़ों के दर्द की समस्या लगात्तार बढ़ती जा रही है।ऐसे में प्रतिदिन गिलोय के रस का सेवन करने से गठिया रोग और जोड़ों के दर्द से आराम मिलता है।

गिलोय में एंटी आर्थराइटिस के गुण पाएं जाते है, जो कि शरीर में होने वाले दर्द और जोड़ों के दर्द को दूर करने में मदद करते है।आप प्रतिदिन गिलोय के रस का सेवन कर शरीर को गठिया रोग से दूर रख सकते है।इसके अलावा गिलोय में एंटी—माइक्रोबियल गुण मौजूद रहते है

जो हमारे शरीर को वायरल संक्रमण और बैक्टीरियल संक्रमण से बचाने में मदद करते है।गिलोय के रस का सेवन करने से हमारा शरीर डायबिटीज की बीमारी से भी दूर रहता है।क्योंकि गिलोय के रस का सेवन करने से हमारे शरीर का ब्लड शुगर का लेवल नियंत्रित बना रहता है और इससे डायबिटीज का खतरा कम होता है।

गिलोय का रस डेंगू बुखार को दूर करने में भी मदद करता है।इससे हमारे शरीर में खून के प्लेटप्लेट्स तेजी से बढ़ते है और जिससे डेंगू बुखार से आराम मिलता है।