×

Anemia disease:शरीर को एनीमिया रोग से बचने के लिए, इन चीजों को करें डाइट में शामिल

 

जयपुर।आज के समय में गलत खानपान और बदली लाइफस्टाइल के कारण हमारे शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कम होने से एनीमिया रोग का खतरा बढ़ता जा रहा है।एनीमिया रोग हमारे शरीर में खून की कमी या हीमोग्लोबिन की कमी के कारण होने वाला रोग है।एनीमिया रोग आमतौर पर महिलाओं में अधिक होने वाला रोग है।

हमारे खून में हीमोग्लोबिन की कमी के कारण शरीर में थकान, चक्कर आना, ब्लड प्रेशर बढ़ना और तनाव व डिप्रेशन जैसे समस्याएं होने लगती है।महिलाओं में हीमोग्लोबिन की कमी गर्भास्था के दौरान होने वाला रक्त स्त्राव, पीरियड के दौरान अधिक ब्लीडिंग होना और शरीर में आयरन की कमी के कारण अधिक होती है।

इससे शरीर में एनीमिया रोग का खतरा रहता है।ऐसे में आप एनीमिया रोग से बचने के लिए अपनी डाइट में आयरन युक्त आहार को अवश्य शामिल करें।इसके लिए आप अपनी डाइट में चुंकदर को शामिल कर सकते है।चुकंदर में काफी अधिक मात्रा में आयरन में पाया जाता है इससे हमारे शरीर में आयरन की कमी नहीं होती है।

आप अपनी डाइट में चुकंदर का सेवन सलाद या फिर जूस के रूप में कर सकते है।इससे हमारे शरीर के खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है जिससे एनीमिया रोग का खतरा दूर होता है।आप अपनी डाइट में पालक का सेवन कर अपने शरीर को एनीमिया रोग से दूर रख सकते है।

पालक में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिससे एनीमिया रोग का खतरा कम होता है।इसके अलावा आप अपनी डाइट में प्रतिदिन एक सेब का सेवन एनीमिया रोग को अपने शरीर से दूर रख सकते है।सेब का सेवन करने से हमारा शरीर स्वस्थ बना रहता है जिससे अन्य कई प्रकार की बीमारियों का खतरा कम होता है।आप अपनी डाइट में अनार को शामिल कर हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ा सकते है।