×

कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है तनाव, जानिए कैसे

 

जयपुर। प्रत्येक व्यक्ति द्वारा प्रतिदिन तरह—तरह के कार्य किये जातें हैं। इन कामों में कई काम ऐसे भी होते है जिससे मानव के मस्त्ष्कि पर प्रभाव पड़ता है। हमारे शरीर में प्रतिरक्षा प्रणाली इस प्रभाव को रोकने का काम करती है। पर कभी—कभी ये प्रणाली हमारे शरीर के लिए घातक हो सकती है। जिसमें ये स्वस्थ कोशिकाओं पर हमला करती है, जो अपक्षीय रोगों का कारण बनती है। जिससे ओटोइम्यून विकार (एआईडी) उत्पन्न हो सकता है, जो कि तनाव व अस्वास्थ्यकर भोजन के कारण होता है। हाल ही में चूहों पर शोध किया गया,जिसमें पाया कि वीजीएलएल—3 नामक एक अत्यधिक आण्विक स्वीच, जो कि कोशिकाओं में प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया जीन को नियंत्रित करने का का कार्य करता है,वो ही आॅटोइम्यून बीमारियों का कारण बनता है।

हार्टकेयर फाउंडेशन आॅफ इंडिया (एचसीएफआई) के अध्यक्ष डॉ.के.के. अग्रवाल बताते है कि ओटोइम्यून विकार अक्सर कई अन्य स्थितियों की नकल करते रहते हैं, जिससे इनका सटीक निदान नहीं ढ़ूंढ़ने में दिक्कत होती है। ये शरीर के कई हिस्सों का प्रभावित करतें हैं।

जो कोई बड़ी बीमारी की ओर संकेत करतें हैं। इसमें नई एलर्जी,खाद्य पद्धार्थों या गंध के प्रति संवेदशीलता में वृ़द्धि, शक्ति की कमी आदि शामिल होते हैं। इनके निदान के लिए लंबे लक्षणों को देखना जरूरी होता है। यदि इसके लक्षण लम्बे समय तक रहे तो जांच करवाना आवश्यक हो जाता है। उन्होंनें ये भी बताया कि भारत में लगभग 10 प्रतिशत आबादी ऐसी स्थिति से जूझ रहीं है।

तनाव से बचने के उपाय

एआईडी की रोकथाम के लिए सबसे पहले हमें खाने के तरीकों में बदलाव लाना होगा। क्योंकि इसमें अस्वास्थ्यकर खाद्य पद्धार्थ होते है।

एक संतुलित व स्वस्थ आहार पेट के साथ ही प्रतिरक्षा को मजबूत बनाने में काम आता हैं।

इसके अलावा हमें प्रतिदिन की दिनचर्या में कम से कम 30 मिनट शारीरिक प्रतिक्रिया को अपनाना चाहिए।योग और ध्यान के रूप में विश्राम तकनीक का अभ्यास आवश्यक होता है।

शोधकर्ताओं ने एक नए शोध के दौरान पाया कि तनाव के कारण व्यक्ति कई बीमारियों का शिकार हो सकता है। जिसमें मनुष्य की प्रतिरक्षा प्रणाली ही शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। शोधकर्ताओं ने इसकी खोज चूहों पर रिसर्च करके बताई हैं। इससे बचने के लिए डॉ.के.के.अग्रवाल ने कई सुझाव भी दिये हैं। कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है तनाव, जानिए कैसे