×

Gauhar Khan Zaid Darbar wedding: आज गौहर-जैद का होगा निकाह, प्री-वेडिंग फंक्शन्स तस्वीरें वायरल

 

आज बॉलीवुड और टीवी की मशहूर अभिनेत्री गौहर खान की शादी होने वाली है। उनकी शादी इस्माइल दराबार के बेटे जैद दरबार के साथ होने जा रही है। आज यानी शुक्रवार को जैद दरबार और गौहर खान का निकाह होने वाला है। तो इस खास मौके पर दोनों का परिवार जश्न में डूबा हुआ है। जैद दरबार और गौहर खान की प्री वेंडिग फंक्शन काफी समय पहले ही शुरू हो चुके है। जिसमे हल्दी सेरेमनी, संगीत सेरेमनी और मेंहदी सेरेमनी शामिल है। सारी रस्मे पूरी हो चुकी है अब ये दोनों एक दूसरे के सााथ शादी के बंधन में आज बंधने वाले है। लेकिन इससे पहले जैद दरबार और गौहर खान की मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें और सामने आ चुकी है। जो इस वक्त सोशल मीडिया से लेकर सुर्खियों तक छाई है। इन दोनों की तस्वीरें को फैंस काफी पसंद कर रहे है। इन दोनों की मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसमे जैद दरबार और गौहर खान एक दूसरे के साथ जमकर पोज देते हुए नजर आ रहे है। इस दौरान दोनों के हाथों में मेहंदी भी रची है। दोनों ने एक दूसरे के नाम की मेहंदी रचा ली है। इस कपल तस्वीरों में जैद दरबार और गौहर खान बेहद प्यारे लग रहे है। एक वीडियो में जैसे ही फोटोग्राफर्स जैद दरबार से उनकी मेहंदी पर लिखे अक्षरों के बारे में पूछते हैं तो गौहर तुरंत उनकी मेहंदी छिपा देती हैं। साथ ही गौहर खान हंसते हुए कहती हैं, ये नहीं दिखा सकते हैं….ये काफी पर्सनल हैै। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर उनके चाहने वालों की अलग अलग प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। दोनों ने इसी साल अपने रिश्ते के बारे में खुलासा किया है। हालांकि आज इन दोनों का निकाह होने वाला है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गौहर खान जैद दरबार से 12 साल बड़ी है। लेकिन इसके बावजूद उनको देखकर ऐसा नहीं लगता कि इन दोनों की उम्र में 12 साल का अंतर है।

Kaagaz Trailer: क्या खुद को जिंदा साबित कर पाएंगे पंकज त्रिपाठी, फिल्म कागज का ट्रेलर रिलीज

John Abraham: जॉन अब्राहम को फिल्म सत्यमेव जयेत 2 की शूटिंग के दौरान लगी चोट, पहुंचे अस्पताल

Kareena Kapoor: करीना ने क्रिसमस ईव पर रखी डिनर पार्टी, नजर आए करिश्मा, सैफ सोहा और कुणाल