×

John Aditi Film First Look out: इस फिल्म में साथ नजर आएंगे जॉन अब्राहम और अदिति सामने आया पहला लुक

 

बॉलीवुड के मशहूर एक्शन अभिनेता जॉन अब्राहम आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाले है। जिसमे उनका अलग अलग अंदाज दिखाई देने वाला है। अब उन्हीं फिल्मों में से एक है उनकी अनटाइटल्ड फिल्म है जिसका टाटइल सामने नहीं आया है लेकिन फिल्म से अभिनेता जॉन अब्राहम और अदिति राव हैदरी का पहला लुक जरूर सामने आ चुका है। जी हां आपको बता दें ​कि जॉन अब्राहम के साथ अभिनेत्री अदिति राव हैदरी नजर आने वाली है। फिल्म से दोनों के पहले लुक की बात करें तो ये काफी अलग और दिलचस्प है। इस पहले लुक में कई राज छुपे हुए नजर आ रहे है। अदिति राव हैदरी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर​ फिल्म के पहले लुक की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि, नई शुरूआत के लिए। फ़िल्म की कहानी 1947 में कालखंड में सेट है और कई पीढ़ियां दिखायी जाएंगी। उनके इस कैप्शन से पता चलता है कि फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प हैं आपको बता दें कि फिल्म में जॉन अब्राहम और अदिति राव हैदरी के अलावा अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह भी नजर आने वाले है। इन चारों का फिल्म में काफी अच्छा किरदार है इसके अलावा फिल्म में अहम रोल की भूमिका में नीना गुप्ता भी नजर आने वाली है। अगर हम इस अनटाइटल्ड फिल्म की कहानी की बात करे तो इसकी कहानी एक क्रॉस बॉर्डर लव स्टोरी है। जिसमे पांचो कलाकारों की अहम भूमिका है। फ़िल्म का निर्देशन काशवी नायर करने वाले है वहीं इसका निमार्ता भूषण कुमार है। कुछ समय पहले फिल्म के बारे में बात करते हुए अदिति ने बताया था कि जॉन और वो एक कपल के किरदार में है जिनकी कहानी अधूरी रह जाती है। इस अधूरी कहानी को अर्जुन और रकुल फिल्म में पूर करेंगे। इसके अलावा जॉन अब्राहम मुंबई सागा जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगे।

Neha Kakkar Diamond Da Challa Song: नेहा और परमिश के इस नए गाने ने मचाया धमाल

टीवी इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका, इस मशहूर अभिनेत्री का हुआ निधन

Khaali Peeli release date: इस दिन रिलीज होगी ईशान और अनन्या की फिल्म ‘खाली पीली’