×

Farmers Protest Updates: लोहड़ी पर कृषि कानूनों की प्रति जलाएंगे किसान, SC के फैसले के बावजूद आंदोलन जारी…

 

केंद्र सरकार के तीनों नए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब और हरियाणा सहित देश के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारी किसान अब दिल्ली बॉर्डर्स पर आज लोहड़ी का त्योहार मनाने की तैयारी में है। सिंघू बॉर्डर पर प्रदर्शन में शामिल किसानों ने कहा कि लोहड़ी से नए फसल की शुरूआत होती है। अलाव जलाकर अच्छे फसले के लिए प्रार्थना करते हैं। गीत गाने के साथ डांस करते हैं। इस बार हम नए कृषि कानूनों की प्रति जलाकर विरोध के गीत गाएंगे।

बुधवार को लोहड़ी का पर्व है। इस अवसर पर प्रदर्शनकारी किसानों के परिवार भी लोहड़ी मनाने के लिए पंजाब और हरियाणा के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली पहुंच रहे हैं। किसान नेताओं का कहना है कि मौजूद विरोध प्रदर्शन गणतंत्र दिवस पर ही खत्म नहीं होगा। किसान संगठनों के नेताओं का कहना है कि हमारी 26 जनवरी को योजना को लेकर दुष्प्रचार किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि किसान संसद का घेराव करेंगे। लाल किले पर कब्जा कर लेंगे।

किसानों का कहना है कि हम शांतिपूर्ण तरीके से कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। हम 15 जनवरी के बाद अपने पूरे कार्यक्रम को लेकर खाका पेश करेंगे। किसान आंदोलन के बीच सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नए कृषि कानूनों के अमल पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। इसके साथ ही किसानों की समस्याओँ को सुनने के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। लेकिन किसानों ने इस कमेटी को सरकार समर्थिक बताकर विरोध किया है।

Read More…
Corona Vaccine Price: भारत में कोरोना वैक्सीन मिलेगी सबसे सस्ती, 300 से भी कम है कीमत…
Virat Kohli Anushka Baby Girl: इतने करोड़ के आलीशान घर में रहेंगी अनुष्का-विराट की बेटी Anvi….