Farmers Protest: पंजाब के CM अमरिंदर सिंह का बड़ा ऐलान, आंदोलन में जान गंवाने वाले किसान परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी
नए कृषि कानूनो के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन जारी है। कड़ाके की सर्दी के बीच भी किसान पिछले दो महीने से यहां डटे हुए हैं। 22 जनवरी को 11वें दौर की वार्ता के बाद भी केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच कोई सहमति नहीं बन सकी है। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कई किसानों की जान जा चुकी है।
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ऐलान किया है कि आंदोलन में जान गंवाने वाले पंजाब के किसानों के परिवार को 5-5 लाख रूपये आर्थिक मुआवजा और एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि क्या देश में वाकई संविधान है। संसद में चर्चा के बिना केंद्र सरकार ने इसमें बदलाव क्यों किया? लोकसभा में इसको पास किया जबकि और सदस्यों की आवश्यकता थी। राज्यसभा में भी इसे हंगामे के बीच पास किया गया।
Read More…
Farmers Protest Updates: जानिए 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च को लेकर किसानों की क्या है तैयारी….
Subhas Chandra Bose Jayanti 2021: 75 साल बाद भी क्यों रहस्यमय बनी है नेताजी की मौत…..