×

Farmers Protest Updates: थोड़ी देर में राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, किसान आंदोलन को लेकर हल्ला बोल

 

कोरोना संकट और किसान आंदोलन को लेकर विपक्ष लगातार केद्र सरकार पर हमलावर बना हुआ है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर निशाना साधेंगे। दोपहर करीब 1.30 बजे राहुल गांधी मी़डिया से मुखातिब होंगे। चीन के साथ विवाद, किसान आंदोलन और वैक्सीन की प्रक्रिया को लेकर मोदी सरका हमेशा राहुल के निशाने पर रही है। आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी राहुल गांधी किसान आंदोलन, विदेश नीति और घरेलू नीति को लेकर केंद्र सरकार को घेरेंगे।

पिछले दिनों संसद में भी कांग्रेस ने कृषि कानूनों का विरोध किया था। इस मसले पर राहुल गांधी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात की थी लेकिन सरकार ने कृषि कानूनों को लाग कर दिया। अब देश के कई हिस्सों में इन कानूनों के खिलाफ हल्लाबोल जारी है। मंगलवार को ही राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि अरुणाचल प्रदेश में चीन ने आधुनिक गांव बसा लिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों का केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने जवाब दिया है।

किरण रिजिजू ने ट्वीट कर कहा कि जिस जगह का मामला उठाया जा रहा है वहां कांग्रेस सरकरा के दौरान कब्जा किया था। बता दें कि चीनी गांव में करीब 101 घरों को निर्माण किया गया है। इतना नही नहीं इन घरों में चीन के लोगों को बसा डाला है। घरों पर चीन के झंडे भी फहराए गए है। ड्रेगन की नई चाल के पीछे चीनी राष्ट्रपति का कुटिल प्लान माना जा रहा है।

Read More…
Kerala Girl Raped: नाबालिक लड़की का 44 लोग करते रहे दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज की 32 FIR….
Tandav Controversy: तांडव पर पुलिस का एक्शन, निर्माता-निर्देशक से आज मुंबई में पूछताछ…