×

रणबीर कपूर की ​मां नीतू कपूर को देेखते ही कैटरीना ने किया नजरअंदाज

 

एक समय बॉलीवुड के क्यूट कपल कहे जाने वाले रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के रास्ते अब अलग हो चुके हैं। दोनों ने एक दूसरे को काफी दिनों तक डेट किया था। हालांकि अब राहे जुदा होने के बाद दोनों अपनी अपनी लाइफ में व्यस्त हैं। अब ये बात काफी पुरानी हो चुकी है यहां तक की दोनों इस बारे में बात करने से भी बचते नजर आते हैं। लेकिन हाल ही में कैटरीना के साथ एक ऐसा वाक्या हुआ जिसे सुनकर आप भी शॉक्ड हो जाएंगे। दरअसल बात ये है कि, कैटरीना एक मशहूर स्पोर्ट्स बार में दबंग टूर के लिए प्रैक्टिस करने पहुंची थी। वो जब लिफ्ट के पास ही थी कि तभी उनके नजरे रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर दिखीं उनके साथ उनकी दोस्त रीमा जैन और लाली धवन भी उनके साथ ​थीं। बस फिर क्या था नीतू को देखते ही कैटरीना नजरे फेरने लगी। नजरअंदाज कर दिया और फोटोग्राफर्स से तस्वीरें नहीं खींचने की रिक्वेस्ट की। उनको सामने से आता देख कैटरीना ने पीठ फेर ली और नौ दो ग्यारह हो गई।