×

Virat Kohli and Anushka Sharma: जब विराट कोहली ने सरेआम प्रेग्नेंट अनुष्का से पूछा- खाना खाया? अभिनेत्री ने दिया ये जवाब, वीडियो वायरल

 

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों प्रेग्नेंट है। वो जल्द ही मां बनने वाली है। इस बात की जानकारी खुद अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी थी। इस वक्त अनुष्का शर्मा अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रही है। वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस वक्त आईपीएल भारत में नहीं बल्कि दुबई में खेले गए है। जिसकी वजह से प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा अपने प​​ति विराट कोहली के साथ दुबई में ही है। वो अपने पति की टीम को सपोर्ट करने के लिए कई बार स्टेडियम भी पहुंच चुकी है। जिसमे वो विराट की टीम को चियर करते हुए एक बार नहीं कई बार सामने भी आ चुकी है। लेकिन खेल के दौरान विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और होन वाले बच्चेा का भी पूरा ध्यान रखा है। इस बात का ​सबूत एक वीडियो के जरिए जाहिर हो रहा है।

https://www.instagram.com/p/CG4LZh8J2dj/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का एक वीडियो सामने आया है जो इस वक्त वायरल हो रहा हैं इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विराट अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा का ध्यान रख रहे है। वीडियो में देख सकते हैं कि विराट प्लेयर्स के साथ ग्राउंड में हैं और वहीं से इशारों में अनुष्का से पूछते हैं कि उन्होंने खाना खाया? इस वीडियो को अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के एक फैन पेज ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अब दोनों के चाहने वाले उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे है। विराट के सवाल का जवाब देते हुए अनुष्का भी इशारे में कहती हुई नजर आती है कि हां उन्होंने खाना खा लिया है। कुछ समय पहले अनुष्का शर्मा की कुछ तस्वीर सामने आई जिसमे अनुष्का शर्मा रेड कलर की वन पीस ड्रेस में दिखाई दे रही थी। इस दौरान अभिनेत्री का प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था।

The White Tiger trailer: एक नौकर और NRI कपल की कहानी है प्रियंका-राजकुमार राव की द व्हाइट टाइर

Virat Kohli and Anushka Sharma: जब विराट कोहली ने सरेआम प्रेग्नेंट अनुष्का से पूछा- खाना खाया? अभिनेत्री ने दिया ये जवाब, वीडियो वायरल

Justice for Nikita Tomar: निकिता तोमर के लिए एक साथ हुआ बॉलीवुड की न्याय की मांग, लेकिन बॉलीवुड खान्स सहित बड़े सेलेब्स के नहीं निकले बोल