Karwa Chauth 2020: TV की इन अभिनेत्रियों ने इस अंदाज में अपने पतियों के साथ मनाया करवा चौथ का त्योहार, देखें तस्वीरें
बीते दिन यानी बुधवार को देशभर में करवा चौथ का त्योहार मनाया गया है। जिसमे सभी सुहागिन महिलाओं ने अपने अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा था। अब इस दौरान आम महिलाओं से लेकर टीवी और बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने इस त्योहार को अपने अपने अंदाज में सेलिब्रेट किया है। ऐसे में अपने इस लेख में टीवी की अभिनेत्रियों के करवा चौथ लुक की कुछ तस्वीरें लेकर आए है। जिसको आप यहां पर देख सकते है। इन तस्वीरों में सभी टीवी अभिनेत्रियां काफी खूबसूरत लग रही है। उनकी खूबसूरती को देखकर कोई भी उनका कायल हो हो सकता है।
अभिनेत्री विन्नी अरोड़ा भी अपने पति के साथ इस तस्वीर में कितनी खबूसरत नजर आ रही है। उनहोंने करवा चौथ के मौके पर खास फोटो शूट भी करवाया है।
टीवी की मशहूर अभिनेत्री काम्या पंजाबी भी इस साल शादी के बाद अपने पति शलभ दांग के साथ पहली बार करवा चौथ को मनाया है। काम्या के हाथ में उनके पति उनको मेहंदी लगाते हुए नजर आ रहे है।
मशहूर महिला कॉमेेडियन भारती सिंह ने भी करवा चौथ के मौके पर अपने पति हर्ष लिंबाचिया के नाम की मेहंदी लगाई है। जो आप खुद यहां देख सकते है।
नीति टेलर का इस बार पहली करवा चौथ है उनकी शादी कुछ समय पहले ही हुई थी। जिसकी वजह से वो पहली बार अपने पति के साथ करवा चौथ कमना रही है।
टीवी की अभिनेत्री कविता कौशिक ने अपने पति के साथ बेहद सादगी भरे अंदाज में करवा चौथ को सेलिब्रेट किया है।
टीवी की अभिनेत्री दीपिका सिंह ने भी इस बार खास अंदाज में करवा चौथ का सेलिब्रेट किया है। उनका लुक इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमे में वो काफी खूबसूरत नजर आ रही है।
शेफाली जरीवाला ने करवा चौथ के मौके पर अपने पति के साथ जमकर पोज देते हुए नजर आई है।
टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कपल युविका चौधरी और प्रिंस नरुला ने भी एक दूसरे के साथ खास अंदाज में करवा चौथ को मनाया है। जिसकी तस्वीर आप यहां देख सकते है।
टीवी की मशहूर अभिनेत्री देबीना बनर्जी ने इस अंदाज में पति गुरमीत की लम्बी उम्र की कामना की है।
दिव्यांका त्रिपाठी की इस तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि वो चांद का इंतजार करते-करते थक गई है।
टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने इस खूबसूरत अंदाज में अपना व्रत खोला है।
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सुष्मिता सेन की भाभी चारू असोपा ने पीले रंग के लहंगे में किसी दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आई है।
अंकिता लोखंडे ने भी अपने बॉयफ्रेंड के लिए व्रत रखा था। इस दौरान की उनकी तस्वीर भी सामने आई है।
हिमांशी खुराना ने असीम रियाज के लिए रखा व्रत रखा था। हिमांशी का करवा चौथ लुक इस वक्त चर्चा में बना हुआ है।
karwa Chauth 2020: अनिल कपूर के घर करवा चौथ की पूजा के लिए रवाना हुई शिल्पा शेट्टी और नीलम कोठारी
Kajal Agarwal: गौतम किचलू के साथ शादी के बाद पहली बार करवा चौथ मना रही काजल अग्रवाल
Sapna Chaudhary: पहली बार अपने पति के साथ नजर आई सपना चौधरी, देखें तस्वीरें