×

Richest Bollywood Actresses: ये हैं बॉलीवुड की सबसे अमीर अभिनेत्रियां, इस नंबर पर है दीपिका और प्रियंका

 

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में आज ऐसी कई अभिनेत्रियां है जो अपने काम कि लिए जानी जाती है। उन्होंने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। वहीं कुछ अभिनेत्रियां तो ऐसी है जो अपने दम पर फिल्मों को हिट करने का दम रखती है। हालांकि इसके लिए ये अभिनेत्रियां काफी मोटी रकम वसूलती है। आज हम आपको बॉलीवुड की सबसे अमीर अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे है। इस लिस्ट में कई दिग्गज और शानदार अभिनेत्रियों के नाम शामिल है।

ऐश्वर्या रॉय बच्चन
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम ऐश्वर्या रॉय बच्चन बच्चन का आता है। जिनकी कुल संपत्ति करीब 35 मिलियन डॉलर बताई जाती है। आज भले ही ऐश्वर्या रॉय बच्चन की उम्र बाकी अभिनेत्रियों से ज्यादा हो गई हो वो एक बेटी की मां भी है लेकिन इसके बावजूद उनका जलवा बरकरार है।

अमीषा पटेल
अमीषा पटेल आज भले ही बॉलीवुड की दुनिया से दूर हो उनकी कोई फिल्म नहीं रिलीज हुई है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि वो कमाई के मामले में आगे नहीं है। अमीषा पटेल बॉलीवुड की सबसे अमीर अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती है। वो एक अच्छी बिजनेस वुमन हैै। उनके कई बिजनेस चलते है। उनकी कुल संपत्ति 30 मिलियन डॉलर बताई जाती है।

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण आज बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल है। वो अपनी एक फिल्म के लिए करीब 10 करोड़ या उससे ज्यादा फीस लेती है। दीपिका पादुकोण की कुल संपत्ति 20 मिलियन डॉलर बताई जाती है।

अमृता राव
अमृता राव को आपने भले ही काफी समय से किसी फिलम में नहीं देखा होगा लेकिन वो संपत्ति के मामले में टॉप अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ती है। उनकी कुल संपत्ति करीब 20 मिलियन डॉलर बताई जाती है। अमृता को आपने आखिरी बार​ फिल्म ठाकरे में देखा था।

काजोल
बॉलीवुड की अभिनेत्री काजोल की कुल 16 मिलियन डॉलर संपत्ति की मालकिन है। काजोल एक टॉप अभिनेत्री है हालांकि वो अब यंग अभिनेत्रियों की लिस्ट में नहीं आती है।

करिश्मा कपूर
कुछ ऐसा हाल करिश्मा कपूर के साथ भी है। करिश्म कपूर के पास कुल 11 मिलियन डॉलर की संपत्ति है। पिछले काफी समय से करिश्मा को किसी फिल्म में नहीं देखा गया है। वो 90 के दशक की एक टॉप अभिनेत्री हुआ करती थी। इस दौरान उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है।

अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा 11 मिलियन डॉलर संपत्ति की मालकिन है। अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। हालांकि साल 2018 के बाद से अनुष्का ने किसी फिल्म में काम नहीं किया है। लेकिन वो बतौर निर्माता जरूर एक के बाद एक फिल्में कर रही है।

कंगना रनौत
कगना रनौत ने जो भी आज हासिल किया है वो अपने दम पर हासिल किया है। आज कंगना बॉलीवुड की सबसे अमीर अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती है उनकी कुल संपत्ति 10.8 मिलियन डॉलर बताई जाती है।

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा की कुल संपत्ति लगभग 10.5 मिलियन डॉलर है। प्रियंका बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री है जो सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बक्लि हॉलीवुड में भी अपनी सफलता के झंडे गाड़ चुकी है।

karan johar: करण जौहर की पार्टी में शामिल सेलेब्स पर ​जल्द गिरेगी एनसीबी की गाज, करण भी आए लपेटे में

bhumi pednekar: अपनी बहन के साथ इस काम को करने की प्ला​निंग कर रही भूमि पेडनेकर

preity zinta: प्रीति जिंटा ने चौथी बार करवाया अपना कोरोना टेस्ट, रिपोर्ट को लेकर हो रही चिंता