×

अनुष्का शर्मा का विराट को किस करते हुए वीडिया हो रहा वायरल

 

बॉलीवुड की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ऐसे कपल हैं जो आए दिन किसी न किसी कारण सुर्खियों में बने रहते है। हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही थी। दोनों की इस तस्वीर को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे थें। अब अनुष्का शर्मा ​और विराट का एक वीडियो सामने आया है। जो इस वक्त सुर्खियों में बना हुआ है। दोनों के इस विडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस वक्त टीम इंडिया फिलहाल इंग्लैंड के साथ वन डे इंटरनेशनल सीरीज खेल रहा है। बीते दिन यानी कल पहले वनडे में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से मात दी। इस दौरान कप्तान विराट कोहली को उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा फ्लाइंग किस करती हुई नजर आ रही है। इतना ही नहीं वो अपने पति विराट कोहली को चीयर करती हुई भी नजर आ रही है। जब मैदान में भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ खेल रही थी तब अनुष्का अपनी खुशी को जाहिर करने से रोक नहीं पाई और उन्होंने पूरी टीम इंडिया के लिए चीयर करती हुई दिखाई दी। जिसमें अनुष्का शर्मा के अलावा शिखर धवन की पत्नी आयशा धवन भी उनके साथ दिखाई दी।

खैर अगर हम अनुष्का शर्मा के काम की बात करें तो वो जल्द ही अपनी दो फिल्मों में नजर आएंगी। जिसमें सुई धागा और जीरो जैसी फिल्में शामिल है। जीरो में वो दूसरी बार कैटरीना कैफ और शाहरूख खान के साथ नजर आएंगी। वही वरूण धवन के साथ पहली बार अनुष्का शर्मा स्क्रीन शेयर करती हुई दिखाई देंगी। जीरों फिल्म इसी साल 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।