×

The White Tiger trailer: एक नौकर और NRI कपल की कहानी है प्रियंका-राजकुमार राव की द व्हाइट टाइर

 

बॉलीवुड के मशहूर कलाकार प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव की फिल्म द व्हाइट टाइगर का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। रिलीज होते ही फिल्म का ट्रेलर धूम मचाने लगा है। प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव की फिल्म द व्हाइट टाइगर को लेकर दोनों ने काफी समय पहले करार किया था जिसके बाद दोनों कलाकारों ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर ली थी। लेकिन कोरोना वायरस की वजह से फिल्म की रिलीज को मेकर्स ने टाल दिया था। हालांकि अब मेकर्स फिल्म द व्हाइट टाइगर को रिलीज करने का पूरा मन बना चुके है। लेकिन इससे पहले मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के साथ साथ प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव के काम की तारीफें भी हो रही है। फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार है फिल्म की कहानी में आपको अमीर और गरीब का अंतर दिखाती हुई नजर आती है। फिल्म में अभिनेता आदर्श गौरव का किरदार ऐसा है जो आपको प्रभावित करेगा। प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव जैसे दिग्गज कलाकारों के होने के बाद आदर्श गौरव के किरदार ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खीचा है। ये कहा जा सकता है कि आदर्श गौरव का किरदार फिल्म में काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर ये साफ जाहिर है कि जितना अहम रोल फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव का है उतना ही आदर्श का भी है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव का किरदार एक एनआरआई कपल का है। जिसका एक नौकर होता है जो अपने मालिकों की सेवा में खुद को भूल जाता हैं। प्रियंका चोपड़ा, राजकुमार राव और आदर्श गौरव की ​ये फिल्म इसी साल दिसंबर के महनें में रिलीज होने वाली हैं फिल्म की रिलीज की तारीख सामने नहीं आई है। इसका निर्देशन रमिन बहरानी ने किया है। इसकी कहानी ‘द व्हाइट टाइगर’ नाम से 2008 में आई अरविंद अडिगा के नॉवल पर आधारित है।

The White Tiger trailer: एक नौकर और NRI कपल की कहानी है प्रियंका-राजकुमार राव की द व्हाइट टाइर

Virat Kohli and Anushka Sharma: जब विराट कोहली ने सरेआम प्रेग्नेंट अनुष्का से पूछा- खाना खाया? अभिनेत्री ने दिया ये जवाब, वीडियो वायरल

Justice for Nikita Tomar: निकिता तोमर के लिए एक साथ हुआ बॉलीवुड की न्याय की मांग, लेकिन बॉलीवुड खान्स सहित बड़े सेलेब्स के नहीं निकले बोल