×

अपनी क्लासमेट का हाथ पकड़े नजर आए तैमूर अली खान, देखें ये क्यूट तस्वीर

 

इसमे कोई दो राय नहीं है कि सैफ अली खान और करीना कपूर खान का बेटा तैमूर अली खान सबसे ज्यादा मशहूर स्टार किड है। आए दिना तैमूर अली खान को लेकर मीडिया में कोई न कोई खबरें आते रहती हैं। तैमूर अली खान की हरकते इतनी ज्याद क्यूट होती है कि मीडिया की नजरे आपने आप उस तक खिची चली आती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। जी हां तैमूर अली खान की कुछ तस्वीरें और सामने आई है। जिसमें वो अपने स्कूल में नजर आ रहा है। इन तस्वीरों में तैमूर अली खान ने अपनी क्लासमेट का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं वही दूसरी तस्वीर में वो काफी मस्ती के मूड में दिख रहा है। तैमूर की ये दोनों ही तस्वीरें काफी क्यूट है जिसे देखने के बाद आप तैमूर के क्यूटनेस के कायल हो जाएंगे। वैसे तैमूर अक्सर ऐसी शरारतें करता रहता है। हाल ही में तैमूर अली खान अपने मम्मी पापा के साथ लंदन हॉलीडे मनाने गया था। जिस दौरान भी उसकी कुछ तस्वीरें काफी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। साथ ही वीडियो भी आया था जिसमें वो झूला झूलते हुए दिख रहा था।

खैर अब अगर हम मम्मी करीना कपूर खान की आने वाली फिल्म की बात करें तो वो करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन तले बनने वाली फिल्म में नजर आएंगी। आई खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि करीना के साथ इसमें अक्षय कुमार नजर आएंगे। वहीं करीना की पिछली फिल्म वीरे दी वेडिंग थी जिसने बॉक्स आॅफिस पर काफी अच्छी कमाई की। वीरे दी वेडिंग फिल्म की सफता को देखते हुए मेकर्स ने ये डिसाइड किया है कि इसका सीक्वल बनाएंगे। लेकिन इसमें करीना होंगी या नहीं इस पर संशय बरकरार है।