कुछ समय पहले ही बॉलीवुड और टीवी की मशहूर अभिनेत्री सुरेखा सिकरी का अस्पताल में भर्ती किया गया था। सुरेखा सिकरी की तबीयत ठीक नहीं थी उनको ब्रेन स्ट्रोक हो गया था इसक वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि अब सुरेखा सिकरी अस्पताल से ठीक होकर घर वापस आ चुकी है। सुरेखा सिकरी के चाहने वालों के लिए ये एक अच्छी खबर है कि वो अब वो ठीक होकर घर वापस आ चुकी है। जब उनको अस्पताल में भर्ती किया गया था तो कई लोगों ने उनकी जल्द ही ठीक होने की कामना की थी। जिसमे अभिनेता आयुष्मान खुराना और गजराज राव शामिल थें इन दोनों ने सुरेखा सिकरी के साथ फिल्म बधाई हो में काम किया है जिसमे वो आयुष्मान की दादी के रोल में थी वहीं गजराज राव की की मां का किरदार निभाया था। कुछ पहले आई खबरों में ऐसा कहा जा रहा था कि सुरेखा सिकरी की हालत अब पहले से काफी बेहतर है। लेकिन अब वो ठीक होकर अस्पताल से घर आ गई है। हालांकि अभी सुरेखा सिकरी को डॉक्टर्स ने आराम करने के लिए कहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुरेखा सिकरी का इलाज डॉक्टर आशुतोष शेट्टी कर रहे थे। डॉक्टर ने ही इस बात की पुष्टि की है। एक वेसाबइट को डॉक्टर ने बातया कि सुरेखा सिकरी दो दिन पहले ही घर जा चुकी है और उनकी हालत पहले से बेहतर है। वो कुछ समय तक अपने घर पर केयर टेकर की निगरानी में रहेंगी। अगर हम बात करें सुरेखा सिकरी के काम की तो वो टीवी से लेकर बॉलीवुड की कई फिल्मों में अहम रोल में नजर आ चुकी है। उनके किरदार काफी पसंद किया जाता है।
Drugs Probe: मुंबई पहुंची दीपिका और सारा, आज रकुल प्रीत की होगी एनसीबी के सामने पेशी
Bigg Boss 14: सलमान ने पूछा सिद्धार्थ शुक्ला से ‘शादी के लिए कैसी लड़की चाहिए? तो अभिनेता ने दिया मजेदार जवाब
Rakul Preet Singh: कई दिनों से टालमटोल कर रही थी रकुल प्रीत नहीं बनी बात तो अब होगी एनसीबी के सामने पेश