×

Breaking! Cinema Reopen in Maharashtra: आज से मराठा मंदिर में फिर से रिलीज हो रही फिल्म DDLJ

 

अगर हम बॉलीवुड की सुपरहिट, मोस्ट रोमांटिक और आइकॉनिक फिल्म की बात करें तो इस लिस्ट में सबसे पहले नाम दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का आता हैं। ये बॉलीवुड की सबसे मशहूर फिल्म है। जिसको रिलीज हुए हाल ही में 25 साल हो गए है। लेकिन इसके बावजूद इस फिल्म को लेकर लोगों का चार्म अब तक कम नहीं हुआ है। फिल्म का हर एक किरदार, कलाकार, सीन और डायलॉग तक लोगों को याद है। फिल्म का मशहूर डायलॉग जा सिमरन जा जी ले अपनी जिंदगी…आज भी लोगों के बीच काफी पापुलर है। फिल्म हर एक मायने में हिट है। फिर चाहे शाहरूख खान का पलट वाला सीन ही क्यों ना। तो ऐसे में जो ​इस फिल्म को 25 से देखने के बाद भी बोर नहीं हुए है उन फैंस के लिए एक बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है। वो ये है कि एक बार फिर से आप इस फिल्म को सिनेमा हॉल में देख सकते है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे आज से महाराष्ट्र के सिनेमा हॉल में रिलीज हो रही है। इस बात का ऐलान खुद ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर महज कुछ ही देर पहले ही किया है। तरण आदर्श ने अपने पोस्ट में बताया है कि आदित्या चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे आज से महाराष्ट्र के सिनेमा घरों में फिर से रिलीज हो रही है। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म को आप महाराष्ट्र के मराठा मंदिर सिनेमा हॉल में रिलीज होने जा रही है। अगर हम बात करे फिल्म की तो इसमे मुख्य किरदार के रूप में शाहरूख खान, काजोल, अमरीश पुरी, फरीदा जलाल, मंदिरा बेदी जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म में हर किसी का किरदार काफी शानदार और अच्छा था। फिल्म का निमार्ण यश राज फिल्म्स तले किया गया था। जिसका निर्देशन आदित्या चोपड़ा ने किया था।

Breaking! Cinema Reopen in Maharashtra: आज से मराठा मंदिर में फिर से रिलीज हो रही फिल्म DDLJ

Hrithik Roshan: हॉलीवुड की स्पाई थ्रिलर फिल्म में नजर आ सकते हैं ऋतिक रोशन, आई ऐसी खबर

Athiya Shetty Birthday: अथिया शेट्टी के जन्‍मदिन पर केएल राहुल ने बेहद खास अंदाज में किया अभिनेत्री को विश