×

जब सोनम कपूर से पूछा गया कि, क्या आप मुस्लिमों से प्यार करती हो? जानिए क्या था जवाब

 

आप सभी इस बात से तो वाकिफ होंगे कि अभिनेत्री सोनम कपूर अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। वो जो भी कहती हैं साफतौर पर मुंह पर ही कहती हैं। यहां तक के अपनी बेबाकी की वजह से कई बार उनके सुनने को भी मिला है। लेकिन उन्होंने इसका भी सामना किया है। कोर्इ भी मुद्दा हो सोनम कपूर अक्सर अपनी बात को बड़ी ही बेबाकी से रखती हैं। हाल ही में जब उनसे पूछा गया कि, क्या आप मुस्लिमों से प्यार करती हो? तो जानिए सोनम कपूर ने इसका क्या जवाब दिया।

हाल ही में इंस्ट्राग्राम के नए फीचर Question Sticker पर अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपने फॉलोअर्स के सवालों का जवाब दिया था। इस दौरान सोमन से एक यूजर ने पूछा कि, क्या आप मुस्लिमों से प्यार करती हो? तो इसका जवाब देते हुए सोनम कपूर ने कहा कि, मैं सभी धर्मों और मान्यताओं के लोगों से प्यार करती हूं। हिंदुत्व भी यही सिखाता है।

जब उनसे पूछा गया कि, क्या आप अपने पाकिस्तानी प्रशंसकों से प्यार करती हो? तो सोनम ने कहा कि, पाकिस्तान से इतना प्यार करती हूं कि मैं वहां आने के लिए मरी जा रही हूं।

खैर आपको बता दें कि सोनम कपूर हाल ही में अपने पति आनंद अहूजा के साथ हाल ही में हॉलीडे मनाने के बाद वापस भारत आ चुकी हैं। इसके बाद वो अपने काम में लग जाएंगी।

सोनम कपूरे की फिल्मों की बात करें तो वो जल्द ही एक लड़की को देखा फिल्म में नजर आएंगी। जिसमें उनके साथ पहली बार उनके पिता अनिल कपूर भी स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई ​देंगे।