×

भाई की संगीत सेरेमनी में जमकर थिरके अर्जुन कपूर, श्री देवी और खुशी भी आई नजर

 

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मोहित मारवाह आज यानी 20 फरवरी को अपनी गर्लफ्रेंड अंतरा मोतीवाला के साथ सात फेरे लेने जा रहे हैं। दोनों की शादी की रस्में तीन दिन पहले से ही शुरू हो गया था। 19 फरवरी को दोनेां की मेहंदी और संगीत सेरेमनी का आयोजन हुआ।

इस मौके पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स के साथ पूरा कपूर परिवार मौजूद था। आपको बता दें मोहित सोनम कपूर और अर्जुन कपूर के क​जिन भाई हैं।

शादी के फंक्शन्स में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, अथिया शेट्टी, कियारा आडवाणी, प्रोड्यूसर रिया कपूर, सिद्धांत कपूर, संजय कपूर, श्रीदेवी, बोनी कपूर समेत कई स्टार्स पहुंचे। सोमवार रात संगीत सेरेमनी का आयोजन हुआ जिसमें अर्जुन कपूर अपने कजिन भाईयों के साथ स्टेज पर जमकर थिरकते नजर आए।

अर्जुन ने दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड.. गाने पर ठुमके लगाए। दूसरी ओर सोनम कपूर को फैमिली के साथ एन्जॉय करते हुए देखा गया।


डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने मेहंदी और संगीत सेरेमनी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की।
शेयर की हुई इस तस्वीर में श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर पिंक कलर के लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही थी। वहीं अंतरा ने मनीष की डिजाइन की हुई ड्रेस पहन रखी थी जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थी।

https://www.instagram.com/p/BfYSCaoBQnz/?taken-by=rheakapoor

आपको बता दें कि मोहित की मंगेतर अंतरा मोतीवाला अंबानी परिवार से ताल्लुख रखती है, अंतरा अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी की बहन की बेटी हैं। इस नाते वे उनकी भांजी लगती हैं।