Shekhar Kapoor FTII President: FTII के प्रेसिडेंट बने शेखर कपूर, महज 22 साल में शुरू किया था करियर
बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर और डायरेक्टर शेखर कपूर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। शेखर कपूर को पुणे स्थित फ़िल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया (FTII) का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शेखर कपूर ने बीपी सिंह को रिप्लेस करते हुए इस पद पर नियुक्ती पाई है। अब एफटीआईआई का कार्यभार शेखर कपूर के हवाले है। इस नियुक्ती के बाद से शेखर कपूर को बधाईयां मिल रही है। उनके चाहने वाले और करीबी लोग परिवार के लोग अलग अलग अंदाज में बधाईयां दे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीपी सिंह को हाल ही में द इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशन आईसीसीआर की जनरल असेम्बली के लिए नामित किया गया था। जिसकी वजह से एफटीआईआई के अध्यक्ष पद पर शेखर कपूर को नियुक्त किया गया है।
बता दें कि फिल्म इंडस्टीट्यूट में चार अलग अलग भाग है। जिसमे फ़िल्म सोसाइटी, गवर्निंग काउंसिल, एकेडमिक काउंसिल और स्टैंडिंग फाइनेंस कमेटी। अगर हम बात करें शेखर कपूर की तो वो बॉलीवुड के एक मशहूर फिल्म मेकर और डायरेक्टर है।
Harami Trailer out: इमरान हाशमी की फिल्म हरामी का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज, मुंबई के धरावी की है कहानी