×

शाहरूख की फिल्म जीरो का नया टीजर हुआ लॉन्च, फैंस के लिए है बड़ा सरप्राइज

 

शाहरूख खान की मच अवेटेड फिल्म जीरो का टीजर आज रिलीज हो गया है। जीरो का टीजर रिलीज करके शाहरूख खान ने अपने फैंस को ईदी दी है। वैसे आपको बता दे कि शाहरूख खान ने अपने फैंस को जीरो का टीजर रिलीज करके सरप्राइज दिया है। लेकिन इस टीजर में एक बात है जो शाहरूख और सलमान दोनों के फैंस के लिए काफी खुशी की है वो सलमान खान की एंट्री है। बौने शाहरुख के साथ सलमान खान ईद पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, शाहरुख खान सलमान खान के गोद में बैठकर डांस भी कर रहे हैं। जीरो के टीजर की शुरूआत बौने शाहरूख के बाद पीछे सलमान खान की एंट्री होती है, सलमान खान को देखने के बाद शाहरूख हैरान हो जाते हैं।

आनंद एल राय द्वारा निर्देशित फिल्म में शाहरूख, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा नजर आएंगी। वहीं सलामन खान ने फिल्म में कैमियो किया है। जीरो आगामी 21 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है।