×

इरफान खान की बीमारी की हालत में ये अभिनेता कर रहा उनकी मदद, किया ये बड़ा काम

 

बॉलीवुड के अभिनेता इरफान खान ने अपने फैंस को 16 मार्च को एक ट्वीट करके न्यूरो इंडोक्राइन कैंसर से ग्रसित होने की जानकारी दी थी। इरफान के इस ट्वीट के बाद उनके फैंस के बीच काफी हलचल मचा दी थी। उन्हें जैसे ही इस बीमारी की जानकारी हुई वो तुरंत अपना इलाज कराने लंदन चले गए। ऐसे में हर कोई उनकी मदद कर रहा है लेकिन अभिनेता शाहरूख खान ने जो काम किया है वो बहुत ही कम लोग करते हैं।

आई खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, इलाज के लिए लंदन जाने से पहले इरफान की पत्नी सुतापा ने शाहरूख खान को फोन किया था और उनसे कहा कि इरफान आपसे से मिलना चाहते हैं। सुतापा ने शाहरूख को अपने आवास पर बुलाया। इरफान खान के घर से थोड़ी दूरी पर ही शाहरूख शूटिंग कर रहे थे इसी बीच वो वहां पहुंच गए।

शाहरूख खान ने इरफान से मिलने के बाद उनकी हौसला अफजाई की और उनको अपने लंदन वाले घर की चाबी तक दे दी। हालांकि इरफान इसे लेना नहीं चाहते थे लेकिन बाद में उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया।

पिछले दिनों बाई खबरों में ऐसा कहा जा रहा था कि इरफान इस साल के अंत तक अपनी बीमारी ठीक होने के बाद भारत वापस आ जाएंगे।

वहीं इरफान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी तीन फिल्में जल्द ही रिलीज होने वाली है। जिसमें हॉलीवुड की फिल्म पजल है जो जुलाई में रिलीज होगी। इसके अलावा उनके पास कारवां और द सॉन्ग ऑफ स्कार्पियन्स रिलीज होनी है। वहीं निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म में भी वो काम करने वाले है जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगी।