×

सलमान का है प्रेम से पुराना नाता, जानिए सलमान खान और प्रेम का कनेक्शन

 

सलमान खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में 1989 में एंटर किया था। फिल्म में सलमान के केरेक्टर का नाम प्रेम था। प्रेम केरेक्टर से सलमान का नाता सिर्फ यहीं तक खत्म नहीं होने वाला था। यह सिलसिला और भी चला और ऐसा चला की इन्हे अब प्रेम से जाना जाता है।

Maine Pyar Kiya – 1989

सलमान खान की यह पहली फिल्म थी। इसमे सलमान का नाम प्रेम चोधरी था।

 

Andaz Apna Apna – 1994

सलमान की इस ऑल टाइम फेमस फिल्म में आमिर भी मुख्य भुमिका में थे। इस फिल्म में सलमान का नाम प्रेम भोपाली था।

 

Hum Aapke Hain Kaun – 1994

पारिवारिक इस फिल्म में सलमान का नाम प्रेम था।

 

Judwaa – 1997

सलमान खान की इस दौहरी भुमिका वाली फिल्म में सलमान का नाम प्रेम मल्होत्रा था।

 

Deewana Mastana – 1997

सनमान और अनिल कपूर की इस कॉमेडी फिल्म में सलमान का नाम प्रेम कुमार था।

 

Biwi No. 1 – 1999

अपनी पत्नी को धोखा देकर बाहर चक्कर चलाने वाले सलमान के केरेक्टर का नाम प्रेम था।

 

 

Sirf Tum – 1999

सलमान इस फिल्म में गेस्ट अपीरियंस में दिखे। सलमान इस फिल्म में नाम प्रेम था।

Hum Saath-Saath Hain – 1999

पारिवारीक ड्रामा पर आधारित इस फिल्म में सलमान का नाम प्रेम था।

 

Chal Mere Bhai – 2000  

संजय दत्त के छोटे भाई की भुमिका में सलमान का नाम प्रेम ओबरोय था।

 

 

Kahin Pyar Ho Na Jaaye – 2000

लंबी स्टार कास्ट वाली इस फिल्म में सलमान का नाम प्रेम कपूर था।

 

No Entry – 2005

इस फिल्म में भी सलमान लड़कियो के साथ फ्लर्ट करते दिखाई दिए। सलमान का नाम प्रेम था

 

Partner – 2007

गोविंदा, केटरीना कैफ कास्ट वाली इस फिल्म में सलमान लव गुरु बने। सलमान का नाम लव गुरु प्रेम था।

 

Marigold – 2007

विदेशी फिल्म कि इस रिमेक ने कुछ खास कमाल तो नहीं दिखाया लेकिन सलमान फिर से अपनी उसी भुमिका में दिखे। सलमान का नाम प्रेम था।

 

 

Ready – 2011

चालबाज का किरदार इस फिल्म में काफी अच्छी तरह से निभाया। सलमान का नाम प्रेम कपूर था।

 

Prem Ratan Dhan Payo – 2015

इस पारिवारीक क्लासिक फिल्म में सलमान का नाम प्रेम था।