×

पहले से इतना बदल गया महिमा चौधरी का लुक, देखें तस्वीरें

 

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री महिमा चौधरी तो आपको याद ही होगी। अरे वही जिन्होंने शाहरूख खान की फिल्म परदेस से अपने अभिनय करियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म के लिए उन्हे बेस्ट डेब्य एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला था। हालांकि इस वक्त महिला अपनी फिल्मी दुनिया से काफी दूर है। आइए जानते हैं कि वो इन दिनों क्या कर रही हैं। महिमा को हाल ही में एक आर्ट शो पर गेस्ट के तौर पर पहुंची थी। इस दौरान उनके लेटेस्ट लुक ने वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया था और सभी की निगाहें उन्हीं पर जा टिकी। इस इवेंट में महिमा के साथ पूजा बेदी भी नजर आई। महिमा शॉर्ट ड्रेस के साथ श्रग और हाई हील्स में पहले से काफी फिट दिखी।

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले महिला की कुछ तस्वीरें सामने आई थी। जिसमें उनको पहचाना पाना काफी मुश्किल था। उस दौरान उनका वजन काफी बढ़ा हुआ था लेकिन अब जो तस्वीरें सामने आई हैं उसे देखकर ऐसा लग रहा है ​कि महिमा ने अपने वजन पर काफी कंट्रोल किया है।