×

रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म सिंबा में पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते नजर आएंगे

 

रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म सिंबा में पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए उन्होंने काफी मसल्स बनाए है। आप को बता दे कि वो पहली बार निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ काम कर रहे है। गुरुवार शाम को रणवीर बांद्रा में जिम के बाहर नजर आए। रणवीर यहां भी फोटोग्राफर्स के साथ मस्ती करने से नहीं माने और रणवीर ने फोटोग्राफर्स को बॉडी पोज देकर तस्वीरें खिंचवायी। जो वायरल हो रही हैं।

रणवीर अपने शरीर को काफी तेजी से अपने शरीर को बदल रहे है। आप को बता दे कि कुछ वक्त पहले फिल्म गली बॉय के लिए उन्होंने खुद को काफी दुबला-पतला कर लिया था। गली बॉय का काम पूरा करने के बाद अब रणवीर एक बार फिर से मस्कुलर अवतार में आ चुके है। इसके लिए वो काफी मेहनत कर रहे हैं।

सिंबा में रणवीर सिंह के साथ सैफ अली खान भी नजर आएंगे। इस फिल्म को 28 दिसंबर को रिलीज कि जा सकती हैं। कुछ दिनो पहले सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हो रहा था, जिस में रणवीर सिंह, रोहित के साथ नजर आ रहा था। जो काफी वायरल हुआ था।

आप को जानकारी के लिए बता दे कि सिंबा तेलुगू फिल्म टेंपर का हिंदी रीमेक हैं। टेंपर में जो रोल जूनियर एनटीआर ने किया था, वही रोल सिंबा में रणवीर सिंह कर रहे है। जो इसी साल रिलीज होगी। फैन्स को इसका बेसब्री से इंतजार हैं।