×

पहली बार अपनी शादी को लेकर बोले रणबीर कपूर, किया ये बड़ा खुलासा

 

पिछले काफी दिनों बॉलीवुड के गलियारे से लेकर अखबरों की सुर्खियों तक एक खबर आग की तरह फैल रही हैं। वो है रणबीर कपूर और अलिया भट्ट के अफेयर की। आए दिन दोनों के रिश्ते को लेकर कोई न कोई खबरें आते रहती है। हालांकि दोनों ने इशारों इशारों में अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। लेकिन सरेआम साफ साफ कुछ बोलने से अक्सर दोनों बचते नजर आते हैं। वहीं हाल ही में अभिनेता रणबीर कपूर ने अपनी शादी को लेकर पहली बार बड़ा खुलासा किया है।

दरअसल बात ये है कि बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणबीर कपूर बीते दिन यानी रविवार को फॉक्स स्टार हिंदी के ट्विटर हैंडल से फैंस के साथ जुड़े। इस दौरान रणबीर कपूर ने फैंस के कई सवालों का जवाब दिया। ट्विटर पर एक यूजर्स ने रणबीर कपूर से शादी के सवाल पर पूछा किया रणबीर आप शादी कब करेंगे। तो इसका जवाब देते हुए रणबीर कपूर ने कहा कि, आशा है बहुत जल्द! रणबीर कपूर की इस बात को लोग अलिया भट्ट से जोड़ रहे हैं।

गौतलब है कि, कुछ समय पहले आलिया ने अपनी शादी को लेकर कहा था कि, लोग शायद उम्मीद कर रहे हैं कि, मैं 30 के बाद शादी करूंगी लेकिन बहुत संभव है कि मैं इससे पहले ही शादी करके सबको चौंका दूं।

दोनों की फिल्मों को बात करें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, करण जौहर की फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ नजर आएंगे। ये पहली बार होगा जब दोनों एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा रणबीर की आने वाली फिल्म संजू है जिसको लेकर इस वक्त चर्चा जोरों पर है।