×

फिल्म रेस 3 देखने वालों के लिए सलमान ने कही इतनी बड़ी बात, जानें क्या बोले भाईजान

 

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म रेस 3 ने महज कुछ ही दिनों में शानदार कमाई की है। फिल्म ने रिलीज के तीन ही दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लिया। फिल्म ने 6 दिन में 142.01 करोड़ का बिजनेस घरेलू बॉक्स आॅफिस पर कर लिया था। फिल्म की धाकड़ कमाई से सलमान ने साबित कर दिया है कि बॉक्स आफिस की रेस में वो आगे है। फिल्म को दर्शकों की तरफ से मिल रहे प्यार का सलमान ने शु​क्रिया किया है। एक बार फिर सलमान खान ने ट्विटर पर अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है।

सलमान खान ने ट्विटर पर अपने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि, ‘मैं व्यक्तिगत रूप से उन सभी का शुक्रिया अदा करता हूं जो रेस 3 को देखने सिनेमाघरों में गए। मुझे खुशी हुई कि, आप लोगों ने फिल्म में हरेक के एफर्ट को सराहा है। भगवान भला करे, सुखी रहो और देखतो रहो..ये बहुत मायने रखता है।

सलमान खान की रेस 3 ने साल 2018 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनी है। फिल्म ने पहले दिन 29 करोड़ 17 लाख रुपए की कमाई की। वहीं इसके अलावा रेस 3 रेस फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। वहीं इसकी पिछली दो फिल्में सुप​रहिट हुई थी लेकिन रेस 3 उससे भी आगे हैं।

फिल्म में सलमान खान के अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर, जैकलिन फर्नांडिस, डेजी शाह, शाकिब सलीम और फ्रेडी दारूवाला मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।