×

Priyanka Chopra: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा निक और प्रियंका का ये धांसू वीडियो

 

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ अमेरिका वाले घर में है। वहां पर वो काफी समय है और एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया है। जब जब इसी जोड़ी की कोई भी तस्वीर या वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आता है तो चर्चा में बन जाती है। अब ऐसा ही हाल ही में एक बार फिर से हुआ है। जी हां आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस का बीते दिन यानी 16 सितंबर को जन्मदिन था। ऐसे खास मौके पर प्रियंका ने अपने पति के जन्मदिन को खास बनाने का एक भी मौका मिस नहीं किया। प्रियंका ने निक जोनस को बेहद खास अंदाज में बधाई दी। साथ ही इस दौरान दोनों ने खूब मस्ती भी की। इस दौरान का वीडियो सामने आया है जिसमे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक साथ ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे है। दोनों का ये वीडियो थोड़ा पुराना है। लेकिन उनके चाहने वालों को काफी पसंद आ रहा है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के इस वीडियो को वंपूला ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है।

https://www.instagram.com/reel/CFO4vapnVXK/?utm_source=ig_embed

जिसको अब तक ढेर सारे लोगों ने देखा है वहीं कई लोगोें ने इस पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी है। जिसको देखकर ये साफ जाहिर हो रहा है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के इस अंदाज को काफी पसंद किया जा रहा है। निक इस वीडिया में फुल मस्ती मोड में भांगड़ा करते हुए नजर आ रहे हैै इसमे प्रियंका ने भी उनका बखूबी साथ दिया है। अगर हम बात करें प्रियंका चोपड़ा के काम की तो वो आने वाले दिनों में कई प्रोजेक्ट में नजर आने वाली है। इसके अलावा अपने बैनर तले कई फिल्मों का निर्माण भी करने वाली है। प्रियंका को आखिरी बार​ फिल्म द स्काइ इज पिंक में देखा गया था। जिसमे उनके अलावा फरहान अख्तर, रोहित शराफ और एक्ट्रेस जायरा वसीम मुख्य भूमिका में दिखाई दी थीं।

रवि किशन के ड्रग्स वाले बयान पर अनुराग कश्यप का पलटवार, कहा रवि स्मोक करते थे वीड

Ajay Devgn: PM मोदी अजय देवगन के बेटे के इस काम से हुए प्रभावित, धन्यवाद देते हुए कही ये बात

Kangana Ranaut: BMC ने कंगना रनौत की याचिका दी प्रतिक्रिया, हलफनामे में कहा, याचिका जुर्माने के साथ खारिज होनी चाहिए