×

Kangana Ranaut vs Bollywood Celebs: बॉलीवुड के इन कलाकारों पर खुला वार कर चुकी हैं कंगना रनौत

 

आज बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत का इंडस्ट्री के कई लोगों के साथ 36 का आंकड़ा है। कई बॉलीवुड सेलेब्स को कंगना रनौत फूटी आंख भी नहीं सुहाती है। इस लिस्ट में सबसे पहले नाम करण जौहर और महेश भट्ट का आता है। क्योंकि इन दोनों दिग्गजों के खिलाफ कंगना रनौत ने एक बार नहीं कई बार खुला वार किया है और इन दोनों को लेकर कई हैरान करने वाले खुलासे भी किए है। आज हम आपको अपने इस लेख में उन बॉलीवुड कलाकारों के नाम बताने जा रहे हैं जिन पर कंगना रनौत ने खुले तौर पर वार किया है। इस लिस्ट में कई टॉप और मशहूर कलाकारों के नाम शामिल है।

अनुराग कश्यप
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम अनुराग कश्यप का आता है। क्योंकि हाल ही में अभिनेत्री पायल घोष ने अनुराग पर यौन शोषण का आरोप लगाया है इसके बाद कंगना को अनुराग पर गरजने का मौेका मिल गया और उन्होंने अपनी पोस्ट में अनुराग को लेकर जमकर लताड़ लाई है। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने अनुराग को लेकर कई खुलासे भी किए है। जो हैरान करने वाले है।

जया बच्चन
हाल ही में कंगना रनौत ने जया बच्चन के उस बयान का कायदे से जवाब दिया जब उन्होंने ये कहा था कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को कई लोग बदनाम करने की कोशिश कर रहे है। ये वो लोग है जो जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते है। इसके बाद कंगना ने उनको जवाब देकर साफ कह दिया कि कौन थाली बॉलीवुड ने उनके लिए सजाई थी। जिसकी वो बात कर रही है। इस पर काफी बवाल हुआ था।

करण जौहर
करण जौहर और कंगना रनौत के बीच 36 का आंकड़ा है। ये दोनों एक दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते है। आपको बता दें कि कई साल पहले ही कंगना ने करण के ही शो में जाकर उनको भाई भतीजावाद का जनक कह दिया था। इसके अलावा सुशांत की मौत के बाद भी कई बार कंगना ने उन पर वार किया और ये तक कह दिया था कि उन पर कार्यवाही होनी चाहिए।

महेश भट्ट
महेश भट्ट को लेकर भी कंगना रनौत ने कहा था कि वो सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए लोगों का इस्तेमाल करते है। इसके अलावा और रिया के साथ उनके नजदीकियों को लेकर और भट्ट परिवार को लेकर भी कई खुलासे अभिनेत्री ने कहा था।

तापसी पन्नू
हाल ही में कंगना रनौत ने तापसी पन्नू को बी ग्रेड और चापलूस अभिनेत्री कह दिया था। हालां​कि इस पर तापसी का भी रिप्लाई आया था और ये विवाद काफी समय तक चला था।

दीपिका पादुकोण
जब अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर डिप्रेशन का मुद्दा सामने आया था तब दीपिका ने एक पोस्ट शेयर किया था जिसमे वो डिप्रेशन के बारे में लोगों को बता रही थी। तो इस पर कंगना काफी बरसी थी। उनका कहना था कि दीपिका इसकी आड़ में अपना काम निकाल रही है।

इसके अलावा रणबीर कपूर, आमिर खान, आदित्य पंचोली, ऋतिक रोशन जैसे कई बड़े कलाकारों पर कंगना रनौत बरस चुकी है।

72th Emmy Awards: 72वें एमी अवॉर्ड्स का हुआ ऐलान, कॉमेडी कैटेगरी में स्चिट्स क्रीक ने मारी बाजी

Aamir khan on Rangeela: आमिर खान ने रंगीला फिल्म में टपोरी लुक के लिए किया था ये काम, किया खुलासा

song taaron ka shehar: रोमांटिक केमिस्ट्री के साथ रिलीज हुआ नेहा और सनी का नया गाना