×

Poonam Pandey: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई पूनम पांडे, पति सैम के साथ निकली हनीमून मनाने

 

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और मॉडल पूनम पांडे ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ गुपचुप तरीके से शादी की थी। जिसके बारे में किसी को भी जानकारी नहीं थी। पूनम पांडे ने अपने चाहने वालों को अपनी शादी की खबर अचानक से सुनाते हुए शॉक्ड कर दिया था। इस बात की जानकारी पूनम पांडे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की कुछ तस्वीर शेयर करके दी थी। जिसमे वो अपने पति सैम बॉम्बे के साथ नजर आ रही थी। इस दौरान दोनों ने एक जैसे कलर की वेडिंग ड्रेस पहनी हुई थी जिसमे उनकी जोड़ी जम रही थी। अब हाल ही में पूनम पांडे और सैम बॉम्बे मुंबई एयरपोर्ट नजर आए। इस दौरान दोनों का अंदाज काफी अलग नजर आ रहा है। जो आप खुद इस वीडियो में देख सकते है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शादी के बाद पूनम पांडे और सैम बॉम्बे को एक साथ पहली बार स्पॉट किया गया है।

इस दौरान पूनम पांडे नई नवेली दुल्हन के लुक में काफी खूबसूरत नजर आ रही है। इस दौरान वो अपने पति के साथ हाथों में हाथ थामे हुए नजर आ रही है। इसके अलावा उनकी मांग में सिंदूर था और उन्होंने हाथों में चूड़ा और गले में मंगलसूत्र भी पहन रखा था। देश में फैल रहे कोरोना वायरस की वजह से उन्होंने मास्क पहन रखा है। अगर हम बात करें पूनम पांडे और सैम बॉम्बे के लुक की तो पूनम इसमे क्रीम कलर का क्रॉप टॉप और व्हाइट ट्राउजर में नजर आ रही है। वहीं उनके पति डेनिम ​जीन्स और ब्लैक ब्लेजर में दिखाई दे रहे है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पूनम सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती है। वो आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

Jaya Bachchan: जया बच्चन के बयान पर विवाद बढ़ता देख महाराष्ट्र सरकार ने बंगले की बढ़ाई सिक्योरिटी

Kangana Ranaut vs Jaya Bachchan: कंगना का जया पर फिर से हमला, कहा यह मेरी अपनी थाली है जया जी आपकी नहीं

SSR Death Case: सुशांत के करीबी दोस्त ने बॉलीवुड में ड्रग को लेकर किया खुलासा, अक्षय कुमार को लेकर कही ये बात