×

Pooja Hegde: थालापति विजय की अगली फिल्म थालापति65 में नजर आएंगी पूजा हेगड़े, मेकर्स से वसूली मोटी रकम

 

साउथ और बॉलीवुड की अभिनेत्री पूजा हेगड़े आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाली है। वो इन दिनों अपने बॉलिवुड और साउथ के कई प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। अब इसी बीच खबरें सामने आ रही है कि पूजा हेगड़े जल्द ही साउथ अभिनेता थालापति विजय की अगली फिल्म थालापति65 में नजर आएंगी। ये एक तमिल फिल्म है जिसकी रिलीज का इंतजार उनके चाहने वाले काफी समय से कर रहे हैं। फिल्म अभिनेत्री पूजा हेगड़े अभिनेता थालापति के साथ उनकी अगली फिल्म थालापति 65 में रोमांस करने वाली है। फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े रोमांस करती हुई दिखाई देंगी। लेकिन अब इसी बीच उनकी फीस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म की कास्ट अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने फिल्म के लिए भारी-भरकम रकम वसूली है। खबरों के अनुसार पूजा हेगड़े ने फिल्म के लिए तीन करोड़ मिले हैं। वहीं फिल्म की शूटिंग ज्यादातर रूस में की जाएगी। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि पूजा हेगड़े को फिल्म में लीड रोल के लिए तीन करोड़ दिए गए हैं। ये पूजा हेगड़े की अब तक की सबसे ज्यादा किसी भी फिल्म के लिए सबसे महंगी फीस है। इससे पहले उनको किसी भी फिल्म के लिए इतनी मोटी रकम हासिल नहीं हुई है। पूजा हेगड़े को थालापति विजय के साथ फिल्म करने का मौका नहीं छोड़ सकती है। यही कारण है कि अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने इस फिल्म साइन किया है। इसके अलावा पूजा हेगड़े आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाली है। जिसमें उनकी फिल्म राधे श्याम, कभी-कभी दिवाली और रणवीर सिंह के साथ फिल्म सर्कस जैसी शामिल है।

Nia Sharma: फ्लाइंग बोर्ड पर सर्फ कर रही थी निया शर्मा, संतुलन बिगड़ने से गिरी पाने में

Dia Mirza: दीया मिर्जा की उनकी सौतन के साथ हैं कैसी बॉडिंग, जाने सिर्फ यहां

Ekta Kapoor ने अगले प्रोजेक्ट वेब सीरीज वर्डिक्ट 2 का किया ऐलान