×

Payal Ghosh: अनुराग कश्यप को मुंबई पुलिस ने भेजा समन तो पायल ने कहा शुक्रिया

 

बालीवुड के मशहूर फिल्म मेकर और डायरेक्टर अनुराग कश्यप इन दिनों चर्चा में बने हुए है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अनुराग कश्यप पर मशहूर अभिनेत्री पायल घोष में यौन शोषण का आरोप लगाया है सिर्फ इतना ही नहीं उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई है। जिसकी वजह से वो कई दिनों से लगातार चर्चा में बने हुए है। इस मामले में लगातार डायरेक्टर अनुराग कश्यप की मु​श्किलें बढ़ती ही जा रही है। एफआईआर दर्ज होने के बाद अब मुंबई पुलिस एक्शन मोड में आ चुकी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस ने अनुराग कश्यप को गुरूवार को थाने बुलाया है। जिसकी वजह से अब अनुराग कश्यप को गुरूवार की सुबह 11 बजे मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में मौजूद होना होगा। जहां पर उनसे इस मामले से जुड़े कई सवालों के जवाब जानने की कोशिश की जाएगी। हालांकि इसके ​लिए मुंबई पुलिस ने जरूर अपनी तैयारी की होगी कि अनुराग कश्यप से क्या क्या सवाल करना है। पुलिस के द्वारा इस एक्शन के बाद अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पायल घोष ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। पायल घोष ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, मुंबई पुलिस का शुक्रिया कि उन्होंने अनुराग कश्यप को वर्सोवा पुलिस स्टेशन बुलाया है। उम्मीद करती हूं कि न्याय की जीत होगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अनुराग कश्यप और पायल घोष के मामले में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री दो भागों में बट गई है। कई लोग अनुराग कश्यप का सपोर्ट कर रहे है वहीं कुछ लोग पायल घोष का सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे है। हालांकि अब इस फैसले पर तो पुलिस की जांच के बाद ही कुछ हो पाएगा।

Radhe Movie: जल्द ही राधे की शूटिंग शुरू करेंगे सलमान खान, सेट पर लागू होगें ये सख्त रूल्स

Drugs case: रिया चक्रवर्ती ने साजिश के साथ किया था ये काम, खुद NCB ने किया खुलासा

Amitabh Bachchan organ donation: सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन ने किया बड़ा ऐलान, यूजर ने कहा आप नहीं कर सकते ऑर्गन डोनेट