×

Nora Fatehi: नोरा फतेही ने किया खुलासा बॉलीवुड की इस सिंगर है बड़ी फैन

 

अगर हम आज के समय की बॉलीवुड की बेस्ट डांसर की बात करें तो इस लिस्ट में सबसे पहले नाम नोरा फतेही का आता है। जिन्होेंने अपने डांस मूव्ज से कई लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। नोरा फतेही के डांस की वजह से आज वो बॉलीवुड की सबसे मशहूर डांसर बन गई है। उन्होंने अपने कई गाने में कठिन से कठिन स्टेप को बड़ी आसानी से कर दिखाया है जिसमे दिलबर दिलबर, ओ साकी साकी और कमरिया जैसे गाने शामिल है। जिसमे उनकी अदा ने लोगों को घायल कर दिया है। आज नोरा फतेही के डांस के​ दीवाने कई सारे लोग है लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि नोरा फतेही भी किसी की सिंगिंग की दीवानी है। नोरा फतेही एक सिंगर की बहुत बड़ी फैन है इस बात का खुलासा खुद नोरा ने हाल ही में किया है। अपने हॉट मूव्ज से लाखों फैंस को दीवाना बनाने वाली नोरा फतेही मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ की बहुत बड़ी वाली फैन है। ये बात खुद नोरा फतेही ने कहा है। नोरा फतेही ने नेहा कक्कड़ की तारीफ करते हुए लिखा कि, नेहा की आवाज में कुछ ना कुछ जादुई है। यह हम जैसे आर्टिस्ट को छू जाती है। वैसे तो यहां कई सिंगर्स हैं जिनकी आवाज काफी अच्छी है लेकिन नेहा की आवाज में अलग ही बात है। नोरा फतेही ने कहा कि नेहा की आवाज में जो जादू है उसको एक्सप्लेन नहीं किया जा सकता है। खेर अगर हम बात करें नोरा फतेही के काम की तो उनकी पिछली रिलीज फिल्म स्ट्रीट डांसर थी। जिसमे उनके अलावा वरूण धवन, श्रद्धा कपूर और प्रभुदेवा अहम रोल में नजर आए थें। फिल्म इसी साल की शुरूआत में रिलीज हुई थी। जिसने बॉक्स आफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी।

रवि किशन के ड्रग्स वाले बयान पर अनुराग कश्यप का पलटवार, कहा रवि स्मोक करते थे वीड

Ajay Devgn: PM मोदी अजय देवगन के बेटे के इस काम से हुए प्रभावित, धन्यवाद देते हुए कही ये बात

Kangana Ranaut: BMC ने कंगना रनौत की याचिका दी प्रतिक्रिया, हलफनामे में कहा, याचिका जुर्माने के साथ खारिज होनी चाहिए