×

Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन के साथ इस फिल्म में नजर आएंगी निम्रत कौर

 

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अभिषेक बच्चन आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाले है। जिसमे उनकी बिग बुल और लूडो जैसी शामिल है। इसके अलावा वो एक और​ फिल्म में काम कर रहे है जिसके बारे में कम ही लोगों को जानकारी है। अभिषेक बच्चन फिल्म दसवी में नजर आने वाले हैं जिसमे अभिषेक बच्चन के अलावा अभिनेत्री यामी गौतम भी अहम रोल ​में नजर आने वाली है। अभिषेक बच्चन और यामी गौतम की इस फिल्म में एक और अभिनेत्री की एंट्री हो गई है और वो कोई और नहीं बल्कि लंचबॉक्स और एयरलिफ्ट में काम करने वाली निम्रत कौर है। एक वेब साइट से सूत्र के हवाले से लिखा ​है कि फिल्म दसबी एक कांसेप्ट ड्रिवेन फिल्म है जिसको दसवी टाइटल दिया गया है। फिल्म में मुख्य किरदार के रूप में अभिषेक बच्चन, यामी गौतम और निम्रत कौर जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म की कहानी क्या होगी इसका प्लाट क्या है इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि ये एक ओरिजिनल कहानी होने वाली है। फिल्म को दिनेश विजन निर्माण कर रहे है। फिल्म के निर्माता ये चाहते थे कि फिल्म के लिए स्ट्रॉन्ग कलाकारों को चुना जाए। इस फिल्म के बारे में जैसे ही कोई जानकारी मिलेगी हम आप तक जरूर शेयर करेंगे। अगर हम बात करें अभिनेत्री निम्रत कौर की तो वो आने वाले दिनों में एक और फिल्म में काम करने वाली है। जो शाहरूख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज की है। उनकी ये​ फिल्म थ्रिलर कहानी होगी। इस​ फिल्म में अर्जुन कपूर और निम्रत कौर मुख्य किरदार में नजर आने वाले है।

Poonam Pandey: कुछ समय पहले की थी शादी अब पूनम पांडे ने पति सैम बॉम्बे पर लगाया मारपीट करने का आरोप

Dia Mirza denies involvement drug case: क्या सलमान खान के बाद दीया मिर्जा का नाम भी ड्रग्स केस में शामिल, जाने क्या बोलीं अभिनेत्री

Kangana Ranaut vs BMC: कंगना केस में कोर्ट ने दिया संजय राउत को ये आदेश, आज होगी सुनाई

Salman khan Drugs Case: ड्रग्स विवाद में दीपिका पादुकोण के बाद सामने आया सलमान खान का नाम, इस कंपनी के साथ जुड़े तार