×

Mahesh Bhatt: महेश भट्ट को बॉलीवुड का डॉन बताने वाली अभिनेत्री के खिलाफ डायरेक्टर ने दर्ज किया केस

 

कुछ समय पहले बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर और डायरेक्टर महेश भट्ट पर उनकी ही एक रिश्तेदार ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोपों के लगने के बाद महेश भट्ट चर्चा में आ गए थे। जिसमे उन्होंने महेश भट्ट को बॉलीवुड का डॉन बताया था। इसके अलावा और भी कई बातें एक वीडियो शेयर करके कही थी। हालां​कि अब महेश भट्ट ने उस महिला के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाया है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले लवीना लोध नाम की एक अभिनेत्री जो महेश भट्ट के रिश्ते में आती है। उन्होंने महेश भट्ट पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमे उन्होंने कहा था कि, इनकी वजह से बहुत से कलाकारों की जिंदगियां बर्बाद हो गई हैं। साथ ही एक्ट्रेस का कहना है कि अगर किसी आर्टिस्ट से महेश भट्ट से नहीं बनती हैं तो वो उन्हें इंडस्ट्री में काम मिलने के लिए मोहताज कर देते हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया था कि उनका भांजा ड्रग्स और लड़कियां सप्लाई करता है। लवीना लोध उनके भांजे की पत्नी है। उन्हे जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने अपनी शादी को तोड़ने का फैसला किया और इसके लिए अर्जी भी डाल दी है। लवीना का कहना है कि ये सब उन्होंने अपनी आंखों से देखा है वो इसकी एक चश्मदीद गवाह है। इस आरोप के लगने के बाद महेश भट्ट ने लवीना लोध के खिलाफ 1 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही कोर्ट से अपील की है कि वो एक आदेश दे जिससे अभिनेत्री उनके खिलाफ बेबुनियाद आरोप ना लगा सके। इस वक्त की आई खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि आगामी 16 नवंबर को इस मामले पर सुनवाई होने वाली है। महेश भट्ट की तरफ से केस दर्ज होने के बाद लवीना का कहना है कि वो आरोप नहीं लगा रहे है सिर्फ अपने अनुभव को शेयर कर रही है। उन्होंने वो कि वो एक इंटर्नल सोर्स रही है। ये सारी बातें उन्होंने एक खास बातचीत के दौरान कही है। सिर्फ इतना ही नहीं अभिनेत्री ने महेश पर परेशान और धमकाने का आरोप भी लगाया है।

Mahesh Bhatt: महेश भट्ट को बॉलीवुड का डॉन बताने वाली अभिनेत्री के खिलाफ डायरेक्टर ने दर्ज किया केस

Celebs Gurdwara Wedding: नेहा कक्कड़ से पहले इन कलाकारों ने रचाई गुरूद्वारे में शादी

Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने एक बार फिर किया उद्धव ठाकरे पर वार, सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास