×

Jhanvi Kapoor: जाह्नवी कपूर का ब्राइडल लुक देखकर आप भी हो जाएंगे उनकी खूबसूरती के कायल

 

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जाह्नवी कपूर इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। इसका कारण है हाल ही में सामने आई जाह्नवी कपूर की कुछ तस्वीरें जिसको देखने के बाद आप खुद भी ​अभिनेत्री की खूबसूरत के कायल हो जाएंगे। जी हां आपको बता दें कि हाल ही में जाह्नवी कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमे वे ब्राइडल लुक में नजर आ रही है। इन तस्वीरों में जाह्नवी कपूर बेहद प्यारी लग रही है। बता दें कि जाह्नवी कपूर ने ये लुक मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के स्पेशल रूहानियत ब्राइडल कलेक्शन के लिए अख्तियार किया है जिसको मनीष मल्होत्रा ने लोगों के सामने पेश कर दिया है। जिसके लिए जाह्नवी कपूर ने दुल्हन का अवतार धारण किया है। मनीष मल्होत्रा के द्वारा डिजाइन किए गए लहंगा-चुनरी में जाह्नवी कपूर की खूबसूरती देखते ही बन रही है। आपको शायद हमारी बातों पर यकीन नहीं होगा तो आप खुद यहां इन तस्वीरों में साफ देख सकते है। चुनरी के पीछे से झांकती जाह्नवी कपूर को देखकर हर किसी का दिल उन पर आ जाएगा। जाह्ववी कपूर ने अपने लुक को एक बेहद खूबसूरत मांग टीके के साथ कंप्लीट किया है जो उन पर सूट कर रहा है। इन तस्वीरों मे सबसे अहम बात जो है वो जाह्नवी कपूर की नजाकत। इन तस्वीरों को जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिस पर अब तक ढेर सारे लाइक्स और कमेंट आ चुके है। इन तस्वीरों पर अलग अलग प्रतिक्रिया लोगों को सामने आ चुकी है। अगर हम बात करें जाह्नवी कपूर के काम की तो वो आने वाले दिनों में रूही अफजा और तख्त जैसी फिल्मों में नजर आने वाली है।जिसकी शूटिंग वो काफी समय से कर रही थी। जाह्नवी कपूर की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल थी।

Jhanvi Kapoor: जाह्नवी कपूर का ब्राइडल लुक देखकर आप भी हो जाएंगे उनकी खूबसूरती के कायल

Deepika Padukone: कल NCB के सामने होगी दीपिका पादुकोण की पेशी, शूटिंग छोड़ गोवा से मुंबई हुई रवाना

Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत, जाने क्या है मामला