×

बिल्कुल अपनी मां श्रीदेवी की कार्बन कॉपी लगती हैं जाह्नवी कपूर, देखें तस्वीरें

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का 54 साल की उम्र में दुबई में निधन हो गया था। श्रीदेवी दुबई में पति बोनी कपूर, छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ भांजे और एक्टर मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने गई थीं।

हालांकि, बड़ी बेटी जाह्नवी श्रीदेवी के साथ नहीं गई थीं। इसके पीछे की वजह उनकी डेब्यू फिल्म धड़क रही। महज 20 साल की जाह्नवी इसी मूवी से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली हैं।

वहीं अगर बात अगर लुक्स की करें तो जाह्नवी का चेहरा हूबहू अपनी मां श्रीदेवी से मिलता है। आपको बता दें कि श्रीदेवी अपने परिवार का बहुत ख्याल रखती थी।

साथ ही वो अपनी दोनों बेटियों के साथ बाॅडिंग काफी अच्छी थी या ये कहे कि वो अपनी बेटियों की बेस्ट फ्रेंड थी। उन्हें अपनी बेटियों साथ घूमना, पार्टी करना और साथ में क्वालिटी टाइम बिताना काफी पसंद था।