×

Janhvi Kapoor: दोस्तों के साथ मालदीव की वादियों में मस्ती कर रही जाह्नवी कपूर, सामने आई तस्वीरें

 

बॉलीवुड की अभिनेत्री जाह्नवी कपूर इन दिनों अपने व्यस्त शेड्यूल से फुर्सत के पल निकालकर मालदीव की वादियों में पहुंची है। जाह्नवी कपूर मालदीव की वादियों में अपना वेकेशन मना रही है। इस दौरान की कई तस्वीरें भी सामने आए हैं। जाह्नवी कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मालदीप की कुछ तस्वीरें शेयर की जिसमे वो अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में जाह्नवी कपूर लॉस एंजिलिस के टूर से वापस लौटी हैं इसके बाद वो मालदीव की वादियों में वेकेशन मनाने के लिए पहुंची है। हाल ही में बॉलीवुड और टीवी के कई कलाकार मालदीव की वादियों में वेकेशन मनाने के लिए पहुंचे थे। अब इसी लिस्ट में जाह्नवी कपूर का नाम भी शामिल हो गया है। हाल ही में जाह्नवी कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीर शेयर की जिसमें वो मालदीव में समंदर में सनसेट का आनंद लेते हुए दिखाई दे रही है। वहीं एक तस्वीर में वो अपनी एक सेल्फी क्लिक करते हुए दिखाई दे रही है। अन्य तस्वीर में जाह्नवी कपूर अपने दोस्तों के साथ दिखाई दे रही है। एक तस्वीर में जाह्नवी कपूर शानदार भोजन का लुफ्त उठाते हुए नजर आ रही है। ये कहा जा सकता है कि जाह्नवी कपूर मालदीव में पहुंचते ही शानदार फोटो शूट करवाया और इसकी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ भी शेयर की है। उन तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अपने दोस्तों के साथ इस हॉलिडे का जमकर लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि जाह्नवी कपूर के पहले बॉलीवुड और टीवी के कई कलाकार मालदीव पहुंचे थे। जिसमे दिया मिर्जा, बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर, शिल्पा शेट्टी, श्रद्धा कपूर मालदीप की वादियों में अपना वेकेशन मनाने के लिए पहुंचे थे।

Nia Sharma: फ्लाइंग बोर्ड पर सर्फ कर रही थी निया शर्मा, संतुलन बिगड़ने से गिरी पाने में

Dia Mirza: दीया मिर्जा की उनकी सौतन के साथ हैं कैसी बॉडिंग, जाने सिर्फ यहां

Ekta Kapoor ने अगले प्रोजेक्ट वेब सीरीज वर्डिक्ट 2 का किया ऐलान