×

Elliot Page: इंसेप्शन स्टार इलियट पेज ने किया खुद के ट्रांसजेंडर होने का खुलासा

 

इलियट पेज यानी एलन पेज हॉलीवुड की दुनिया का एक बड़ा नाम है। उन्होंने अपने अब तक के अभिनय करियर के दौरान कई हॉलीवुड की मशहूर फिल्मोें में काम किया है। अब हाल ही में इलियट पेज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बड़ा खुलासा किया है। जिसको जानने के बाद आप खुद भी हैरान हो जाएंगे। इलियट पेज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बेहद लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। जिसमे उन्होंने अपने बारे में एक शॉकिंग जानकारी दी है। इलियट पेज ने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि वो दुनिया के सामने गर्व से इस बात का खुलासा कि उन्होंने अपना नाम एलन पेज से बदलकर इलियट पेज कर लिया है। इलियट पेज ने बताया कि वो सभी के साथ इस बात को शेयर करना चाहते है। कि वो एक ट्रांसजेंडर है। इलियट पेज ने कहा कि वो सभी का शुक्रिया कहना चाहते हैं जिन्होंने इस सफर में उनका साथ दिया है। वो ट्रांस जेंडर समुदाय के लोगों से काफी प्रभावित है। उनको इस बात की खुशी भी है। लेकिन वो डर भी रहे है। इलियट पेज ने कहा कि ट्रांसजेंडर लोगों के खिलाफ हिंसा और भेदभाव बहुत बुरा है साल 2020 में करीब 40 ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को मार दिया गया था। इलियट पेज ने कहा कि वो दुनिया को अच्छे के लिए बदलने की हर कोशिश करेंगे। अगर हम बात करें इलियट पेज के काम की तो उन्होंने इंसेप्शन, फ्री हेल्ड, हार्ड कैंडी और एक्स मैन जैसी फिल्मों में काम कर चुके है। सिर्फ इतना ही नहीं इलियट पेज ने अपनी फिल्म ने फिल्म ‘जूनो’ में एक प्रेग्नेंट महिला का किरदार निभाया था और इसके लिए वे ऑस्कर नॉमिनेट हुए थे।

Kangana Ranaut: बुजुर्ग महिला महिंदर कौर पर कमेंट करना कंगना को पड़ा भारी, कानूनी नोटिस भेजकर 7 दिन में मांगा जवाब

Bhabhi Song: आज रिलीज होने वाला है कुली नंबर 1 का पहला गाना भाभी, टीजर देखकर फैंस हुए उत्साहित

Kavita Kaushik BB14: कविता कौशिक ने बीच में ही छोड़ा​ बिग बॉस का शो, रूबीना से बढ़ गया था विवाद