Fatima Sana Shaikh Birthday: दंगल से पहले बतौर बाल कलाकार इस फिल्म में काम कर चुकी हैं फातिमा
आज बॉलीवुड की अभिनेत्री फातिमा सना शेख का जन्मदिन है। फातिमा सना शेख ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। जिसमे उनकी फिल्म ठग्स आफ हिंदुस्तान, सूरज पर मंगल भारी, लूडो और दंगल जैसी फिल्में शामिल है। इन सभी फिल्मों में फातिमा सना शेख का अलग अलग रूप देखने को मिला है। आज फातिमा सना शेख का 29वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर हम आज हम आपको फातिमा सना शेख की जिंदगी की कुछ अहम बाते बताने जा रहे है। फातिमा सना शेख का जन्म 11 जनवरी 1992 को हैदराबाद में हुआ था। ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि फातिमा सना शेख ने बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरूआत कर दी थी।
फातिमा सना शेख ने बतौर बाल कलाकार के रूप में कमल हासन और तब्बू की मशहूर फिम चाची 420 में काम किया था। फिल्म साल 1997 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में फातिमा ने कमल और तब्बू की बेटी का किरदार निभाया था।
Kangana Ranaut: क्या राजनीति में एंट्री करने वाली हैं कंगना रनौत, ट्वीट से मिला इशारा
आलिया भट्ट के इस खास ने दुनिया को कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर जताया दुख