×

Celebs Gurdwara Wedding: नेहा कक्कड़ से पहले इन कलाकारों ने रचाई गुरूद्वारे में शादी

 

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने बीते दिन यानी शनिवार को रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी कर ली है। नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी दिल्ली के एक गुरूद्वारे में हुई है। जिसमे कुछ परिवार के लोग और खास दोस्त ही शामिल हुए थे। नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी की कई सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है जो उनके चाहने वालों को पसंद आ रहे है। अपने इस लेख में उन सेलेब्स के नाम बताने जा रहे है जिनकी शादी गुरूद्वारे में हुई है। इस लिस्ट में कई सेलेब्स शामिल है।

नेहा धूपिया और अंगद बेदी
बॉलीवुड की अभिनेत्री नेहा धूपिया की शादी भी साल 2018 में 10 मई को हुई थी। नेहा धूपिया ने अंगद बेदी के साथ गुरूद्वारे में शादी की थीं। दोनों ने अचानक अपनी शादी का प्लान किया और शादी के सात फेरे लिए।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा
बॉलीवुड की अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी गुरूद्वारे में ही 8 मई 2018 को बॉयफ्रेंड आनंद अहूजा के साथ शादी की थी। इस दौरान की दोनों की कई सारी तस्वीरें सामने आई थी। जिसकी काफी चर्चा रही थी।

गुल पनाग और ऋषि अत्री
गुल पनाग और ऋषि अत्री की शादी भी गुरूद्वारे में हुई थी। आप इस तस्वीर में देख सकते हैं कि कैसे गुल पनाग और ऋषि अत्री बैठे हुए नजर आ रहे और शादी की रस्मों को पूरा कर रहे है।

संग्राम सिंह और गुरकिरण कौर
संग्राम सिंह और गुरकिरण कौर की शादी भी गुरूद्वारे में पंजाबी रीति रिवाज से संपन्न हुई थी। दोनों एक साथ शादी की रस्मों को निभा रहे है। दोनों की शादी साल 2017 में हुई थी।

युवराज सिंह और हेजल कीच
मशहूर क्रिकेटर युवराज सिंह और अभिनेत्री हेजल कीच की शादी भी गुरूद्वारे में पंजाबी रीति रिवाज से संपन्न हुई थी। इन दोनों की शादी साल 2016 मे हुई थी।

हरभजन सिंह और गीता बसरा
हरभजन सिंह और गीता बसरा की शादी भी गुरूद्वारे में पंजाबी रीति रिवाज से संपन्न हुई थी। इन दोनों की शादी साल 2015 मे हुई थी। हरभजन सिंह और गीता बसरा को काफी समय तक डेट करने के बाद शादी करने का फैसला किया था।

Kapoor Family: एक साथ नजर आया बॉलीवुड का भट्ट और कपूर खानदान, खास था मौक

Raveena Tandon: जब रवीना टंडन ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर बोले बेबाक बोल

Sanjay Dutt: कैंसर को मात देते ही इस अंदाज में संजय दत्त ने परिवार के साथ मनाया दशहरा, देखें वीडियो