जीरो के टीजर में दिखी कैटरीना कैफ, क्या आपने नोटिस किया
शाहरूख खान की मच अवेटेड फिल्म जीरो का टीजर आज रिलीज हो गया है। जीरो का टीजर रिलीज करके शाहरूख खान ने अपने फैंस को ईदी दी है। वैसे आपको बता दे कि शाहरूख खान ने अपने फैंस को जीरो का टीजर रिलीज करके सरप्राइज दिया है। इस टीजर में एक बात है जो शाहरूख और सलमान दोनों के फैंस के लिए काफी खुशी की है वो सलमान खान की एंट्री है।
आनंद एल राय द्वारा निर्देशित फिल्म में शाहरूख, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा नजर आएंगी। वहीं सलामन खान ने फिल्म में कैमियो किया है। जीरो आगामी 21 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। शाहरूख खान की पिछली फिल्म जब हैरी मेट सेजल थी जिसमें अनुष्का शर्मा उनके साथ मुख्य किरदार निभाते नजर आई थी।