×

अपने आपको कुछ इस तरह फिट रखती हैं दीपिका पादुकोण

 

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती हैं जो अपने फिटनेस को लेकर चर्चा में बनी रहती है। वो अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग है, यही कारण है कि दीपिका पादुकोण फिट रहने के लिए जिम में खूब पसीना बहाती है। हाल ही में दीपिका पादुकोण अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में दीपिका पादुकोण के पोज को देखकर आप हैरान हो जाएंगे। जी हां क्योंकि वो इस तस्वीर में सिर नीचे और पैर उपर किया हुआ है। दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पर हैडस्टैंड करते हुए दिख रही है। इस तस्वीर के कैप्शन में दीपिका पादुकोण लिखा कि, upside down, inside out!!

जिसके बाद दीपिका पादुकोण की ये तस्वीर सोशल मीडिया काफी तेजी से वायरल हो रही है। दीपिका पादुकोण के वर्कआउट की फोटो फैंस को पसंद आ रही है।

आपको बता दें कि हाल ही में दीपिका पादुकोण ने मलेशिया में एक एड शूट किया है। जिस दौरान उन्हें मलेशिया जाते हुए एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। जिसमें वो काफी खुश नजर आ रही थीं। दरअसल बात ये है कि दीपिका पादुकोण को उनके बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह एयरपोर्ट छोड़ने आए थे। इसलिए वो काफी खुश नजर आ रही थी।

बीते कुछ दिनों से आई खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि दीपिका और रणवीर सिंह इस साल की अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दोनों की शादी 10 नवंबर में होने की संभावना बताई जा रही है। आपको बता दें कि दोनों एक दूसरे को 5 साल से डेट कर रहे हैं।